जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित
विद्यालय के पश्चिम दिशा में अधूरी चारदीवारी का निर्माण विद्यालय विकास कोष से कराने का निर्णय
सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट
पिपरा, सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसहा में सोमवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह विधानसभा सदस्य श्री रामविलास कामत ने की।
बैठक में विद्यालय के विकास एवं आवश्यक कार्यों को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय देख रख के लिए रात्रि प्रहरी,विद्यालय के पश्चिम दिशा में अधूरी पड़ी चारदीवारी का निर्माण विद्यालय विकास कोष से कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास से जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहित समिति के सदस्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुपौल दस्तक न्यूज | सुपौल
#सुपौल #पिपरा #बसहा #जवाहरउच्चमाध्यमिकविद्यालय #विद्यालयप्रबंधसमिति #विद्यालयविकास #विद्यालयकीचारदीवारी #विद्यालयविकासकोष #शिक्षाविभाग #शिक्षाविकास #सुपौलन्यूज #पिपरान्यूज #बिहारन्यूज #स्थानीयसमाचार #सुपौलदस्तक #SupaulNews #BiharNews #EducationNews
सुपौल, पिपरा, बसहा, जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा, विद्यालय प्रबंध समिति, विद्यालय विकास, विद्यालय की चारदीवारी, विद्यालय विकास कोष, शिक्षा, सुपौल शिक्षा समाचार, पिपरा समाचार, सुपौल न्यूज, बिहार शिक्षा समाचार, स्थानीय खबर, सुपौल दस्तक
विज्ञापन
विज्ञापन