Sat, 17 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस |

सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, Sep 7, 2026 / Post views : 203

Share:

पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से

15 से 20 सितंबर तक चलेगा महोत्सव, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन के होंगे कई इंतजाम

सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट

सुपौल:- पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पिपरा बाजार में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. गणेश पूजा को लेकर बाजार के विनोबा मैदान में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं द्वारा मेला परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए दिन-रात तैयारी की जा रही है. महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. गणेश पूजा के अवसर पर विनोबा मैदान में छह दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया गया है. आयोजकों के अनुसार मेला 15 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रमों को लेकर आसपास के गांवों के लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोगों के मेला पहुंचने की उम्मीद है.

देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण

इस बार गणेश महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए मनोरंजन के विशेष इंतजाम किए गए हैं. लोगों के मनोरंजन के लिए कॉमेडी कलाकार रामलाल एवं जनकपुरी वाली के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वहीं नेपाल के चर्चित कलाकार कलकतिया वाली तथा बनारस के कलाकारों द्वारा झांकी और जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने की तैयारी है. धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हास्य-मनोरंजन के कार्यक्रम दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने की उम्मीद है.

बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए मनोरंजन की व्यवस्था

मेला परिसर में लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और आकर्षक खेल-तमाशे लगाए जा रहे हैं. इनमें जलपरी झूला, आसमानी झूला, ड्रैगन झूला और ब्रेकर डांस सहित कई मनोरंजन के साधन शामिल हैं. इसके अलावा मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई जाएंगी, जिससे लोगों को खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी अवसर मिलेगा.

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

गणेश महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मेला परिसर के विभिन्न स्थानों पर बेरीकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित कराने की तैयारी है. मेला समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता एवं पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गणेश महोत्सव को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा के साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी, जागरण एवं मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. गणेश महोत्सव को लेकर पिपरा बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल है. आयोजकों को उम्मीद है कि छह दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक आस्था के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा

#पिपरा #गणेशमहोत्सव #गणेशपूजा #गणेशचतुर्थी #पिपरामेला #सुपौल #सुपौलन्यूज #पिपराबाजार #विनोबामैदान #गणेशपूजा2026 #गणेशमहोत्सव2026 #धार्मिककार्यक्रम #सांस्कृतिककार्यक्रम #जागरण #झांकी #बिहारन्यूज #सुपौलदस्तक #Supaul #Pipra #GaneshMahotsav #GaneshPuja #SupaulNews #BiharNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें