नवीकरणीय ऊर्जा से स्थानीय रोजगार तक, सखुआ सोलर प्लांट को लेकर प्रशासन गंभीर
सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट
जिले में नवीकरणीय ऊर्जा और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, उप विकास आयुक्त (DDC), सुपौल श्री इंद्रवीर कुमार ने पिपरा प्रखंड के दीनापट्टी पंचायत अंतर्गत सखुआ गांव (राजा पोखर) में स्थापित 525 kWp फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्लांट के संचालन की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करना था।
लोगों द्वारा बताया गया कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस परियोजना का उद्घाटन किया गया था। निरीक्षण के दौरान लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त ने प्लांट के हर हिस्से का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बिजली उत्पादन व तालाब के उपयोग की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए :-
1. पोखर की साफ-सफाई: प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और दीनापट्टी के मुखिया को पोखर और उसके आसपास के परिसर की व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं जाने का निर्देश दिया गया।
2. मछली पालन को बढ़ावा: "नीचे मछली, ऊपर बिजली" योजना को पूरी तरह सफल बनाने के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे वैज्ञानिक तरीके से पोखर में मछली पालन की गतिविधियों को शुरू और सुचारू करवाएं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय में वृद्धि हो सके।
3. तकनीकी सुधार और उत्पादन वृद्धि: स्थानीय लोगों एवं संचालक प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि तीन इनवर्टर खराब है। अभी लगभग 700 से 800 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सभी इनवर्टर ठीक हो जाने पर लगभग 2400 यूनिट प्रतिदिन बिजली का उत्पादन होगा। बिजली उत्पादन क्षमता को उसकी पूरी क्षमता तक बढ़ाने के लिए रखरखाव कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया। साथ ही, संबंधित तकनीकी एजेंसी को प्लांट के सभी खराब उपकरणों को बदलने और तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसी को बताते हुए आगे का कार्य करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह फ्लोटिंग सोलर प्लांट जिले की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर इसे पूरी क्षमता के साथ संचालित करना सुनिश्चित करें।
#Supaul #SupaulNews #SupaulDastak #BiharNews #RenewableEnergy #SolarPower #FloatingSolar #SolarPlant #Sakhuwa #Dinapatti #Pipra #PipraNews #GreenEnergy #CleanEnergy #SolarEnergy #LocalEmployment #FishFarming #MatsyaPalan #SolarPowerPlant #BiharDevelopment #DistrictAdministration #DDCSupaul #SupaulAdministration #DevelopmentNews #RuralDevelopment
विज्ञापन
विज्ञापन