सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु।
हरियाणा में धान की फसल में दवा छिड़कने के दौरान सांप ने काटा, 36 घंटे बाद गांव पहुंचा शव; परिवार में पसरा मातम।
सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट
पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 स्थित में सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक अभिमन्यु चौधरी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। अभिमन्यु करीब तीन महीने पूर्व गांव के ही अपने पड़ोसियों के साथ मजदूरी करने हरियाणा के पानीपत जिला स्थित चमरोरा गांव गया था, जहां सतवीर सरदार जमींदार के यहां रहकर खेती-बाड़ी का काम कर रहा था।
परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे सुबह धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के दौरान अभिमन्यु को पैर मे सांप काट लिया। सांप काटने की सूचना बगल के खेत में दवाई छिड़काव कर रहे दूसरे मजदूर को बुलाकर बताया। साथ में काम कर रहे मजदूर ने खेत मालिक सतवीर सरदार को इसकी जानकारी दिया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने इलाज के लिए हरियाणा के एक अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल देर से पहुंचने के कारण अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गांव में परिवार वालों को मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।
घटना के करीब 36 घंटे बाद सोमवार कि रात लगभग 11 बजे अभिमन्यु का शव हरियाणा से एंबुलेंस द्वारा पैतृक गांव निर्मली पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।
बताया गया कि अभिमन्यु परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता स्वर्गीय विक्रम चौधरी का करीब छः महीने पहले निधन हो चुका है। वहीं, उसके बड़े भाई अनंत कुमार की करीब पांच वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गया था। अभिमन्यु की शादी अभी नहीं हुई थी। उसकी बड़ी बहन पिंकी कुमारी और छोटी बहन ममता कुमारी की शादी हो चुकी है।
अभिमन्यु के बड़े बहनोई प्रकाश कुमार चौधरी ने बताया कि अभिमन्यु की शादी की बात चल रही थी। वह घर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा कमाने गया था। दुर्गा पूजा में हुआ घर आने की बात अपने मां से मोबाइल पर कहा था। उसने कहा था कि घर बनने के बाद शादी करेगा। लेकिन परिवार वालों को नहीं पता था कि वह इस तरह असमय हम लोगों को छोड़कर चला जाएगा।
अभिमन्यु की मौत से मां किरण देवी का परिवार में अकेला अभिमन्यु ही सहारा देने वाला था। अब मां ही सिर्फ अकेला बच गया। भांजा ने अभिमन्यु को मुखंगानी दिया परिवार के सदस्यों और गांव में मातम पसरा है।
#सर्पदंश #सांपकेकाटनेसेमौत #अभिमन्युचौधरी #सुपौल #पिपरा #निर्मलीपंचायत #सुपौलन्यूज #बिहारन्यूज #हरियाणा #पानीपत #चमरोरा #सर्पदंशसेमौत #युवकमौत #मजदूरकीमौत #प्रवासीमजदूर #धानकीफसल #किसान #कीटनाशकदवासेछिड़काव #दुखदघटना #परिवारमेंमातम
विज्ञापन
विज्ञापन