सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश
सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट
पिपरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में गुरुवार को सिविल सर्जन सुपौल डॉ. बाबू साहब झा अचानक पीएचसी पिपरा पहुंचे और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था को देखकर सिविल सर्जन ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा अस्पताल में तैनात कर्मियों की कार्यशैली को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।औचक निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने चिकित्सकों एवं अस्पताल में तैनात अन्य कर्मियों की उपस्थिति और कार्यशैली की भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में तैनात कर्मियों को अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही का सीधा असर मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ता है। लोगों ने सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल की व्यवस्था में स्थायी सुधार की उम्मीद जताई है।स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी द्वारा अस्पताल का औचक निरीक्षण किए जाने को स्थानीय लोग महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद अस्पताल की साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कितना सुधार होता है।
#CHCPipra #Pipra #Supaul #SupaulNews #BiharNews #HealthNews #HealthDepartment #CivilSurgeonSupaul #SupaulCivilSurgeon #HospitalInspection #CHCInspection #PipraNews #PipraHospital #CommunityHealthCentre #HealthFacility #HospitalNews #SupaulDastak #SupaulDastakNews #LocalNews #BiharHealth #Healthcare #MedicalNews #PipraBlock #SupaulDistrict
विज्ञापन
विज्ञापन