Sat, 17 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, 75% बच्चों ने लिया भाग | OCTOBER 2026 : SUPAUL DASTAK OCTOBER 2026 | सुपौल : बाढ़-2026 की राहत एवं बचाव कार्यों की डीएम ने की समीक्षा | सुपौल : जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा | सुपौल : सड़क किनारे धान के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी जाँच में जुटी पुलिस |

सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Sep 9, 2026 / Post views : 191

Share:

पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन

सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट

बुधवार को पोषण माह के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के तहत संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, सुपौल के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बाल विकास परियोजना कार्यालय, पिपरा में सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को पोषण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान लैंगिक विशेषज्ञ श्रीमती नितू कुमारी द्वारा लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए बालिकाओं एवं महिलाओं को समान अवसर प्रदान करना आवश्यक है। लैंगिक भेदभाव का प्रतिकूल प्रभाव बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास पर पड़ता है।

उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से बाल विवाह के विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

पोषण के विषय पर जानकारी देते हुए श्रीमती नितू कुमारी ने बताया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरियों तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पोषण संबंधी सही व्यवहार को परिवार एवं समुदाय स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

वहीं जिला मिशन समन्वयक श्री हरिनारायण कुमार द्वारा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

श्री हरिनारायण कुमार ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं सेवाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं का सशक्तीकरण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी आवश्यक है। बाल विवाह एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामुदायिक सहभागिता को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर सलोनी कुमारी, केन्द्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, त्रिवेणीगंज द्वारा वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एकीकृत सहायता केंद्र के रूप में कार्य करता है, जहां पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर आवश्यक सहयोग एवं सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, लैंगिक हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, मानव तस्करी तथा अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को चिकित्सकीय सहायता, मनो-सामाजिक परामर्श, कानूनी सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता तथा अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालय पिपरा एवं त्रिवेणीगंज की महिला पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा अन्य महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को पोषण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा में भाग लिया तथा अपने क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता, बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक समानता तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित, शिक्षित एवं समानतापूर्ण समाज का निर्माण किया जा सके।

#NutritionMonth #PoshanMaah #SupaulNews #PipraNews #SupaulBihar #NutritionAwareness #WomenEmpowerment #GirlChildEmpowerment #BetiBachaoBetiPadhao #ChildMarriagePrevention #GenderEquality #WomenAndChildDevelopment #Anganwadi #OneStopCentre #PMMVY #GovernmentSchemes #महिलासशक्तीकरण #बालविवाहरोकथाम #लैंगिकसमानता #पोषणमाह #पोषणजागरूकता #सुपौल #पिपरा #सुपौलसमाचार #SupaulDastakNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें