बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती पर पिपरा प्रखंड के बसहा पंचायत स्थित साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा।
बाबा गणिनाथ गोविंद की दो दिवसीय जयंती समारोह का शुभारंभ शनिवार को पिपरा प्रखंड क्षेत्र के बसहा पंचायत स्थित साहेब टोला वार्ड नंबर 1 गणिनाथ धाम में हुआ। जयंती समारोह को लेकर बाबा के अनुयायियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा में डीजे की धुन पर साहू हलुवाई समाज के लोगों ने बाबा के जयकारों लगा रहे थे। शोभायात्रा गणिनाथ धाम साहेब टोला से 10 बजे निकली गई जो बसहा, लिटियाही, थुमहा, कटैया होते हुए निर्मली बाजार पहुंची जहां बाबा के अनुयायियों द्वारा शरबत पेयजल की व्यवस्था की गई। इसके बाद निर्मली गांव होते हुए हटवरिया, हरदी दुर्गा स्थान, रामनगर भ्रमण करते हुए पुनः वापस बसहा साहेब ओला गणिनाथ धाम पहुंची शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में बाबा गणिनाथ के अनुयायियों बाइक, चार चक्का वाहन, ट्रैक्टर पर सवार होकर डीजे की धुन पर थिरकते बाबा के अनुयायियों ने जय घोष लगाए। कार्यक्रम को लेकर पिपरा पुलिस जगह-जगह तैनात थे। इस मौके पर आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता राम जी प्रसाद उर्फ रामबाबू , बलेंद्र साह, देवनारायण साह, ब्रह्मदेव साह उर्फ कुलो साह प्रियांशु सिंह उर्फ पमपल सिंह, राधे साह ,डोमी साह रामचंद्र साह, राधेश्याम साह, चंदन कुमार साह, दिगंबर साह के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रहा।
#बाबागणिनाथगोविंद #गणिनाथगोविंद #गणिनाथजयंती #14वींजयंती #गणिनाथधाम #साहू_हलवाई_समाज #साहू_समाज #भव्यशोभायात्रा #पिपरा #सुपौल #बसहा #साहेबटोला #निर्मली #थुमहा #लिटियाही #कटैया #हरदी #रामनगर #सुपौलन्यूज #पिपरान्यूज #SupaulDastak #SupaulDastakNews #BabaGaninnath #GaninnathJayanti #SupaulNews #PipraNews #शोभायात्रा #धार्मिककार्यक्रम #जयबाबागणिनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन