Tue, 16 Jun 2026
Breaking News
सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम | सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम | सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम |

पटना : रात में कमरे में घुसा नशे में धुत युवक, पिता की आंख खुली तो बची बेटी… होटल की लापरवाही ने खोली सुरक्षा की पोल।

Rajesh Kumar Ranjan / Sun, May 24, 2026 / Post views : 211

Share:

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर छात्रा की आबरू के साथ खिलवार किया गया। बेगूसराय की छात्रा पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने पटना गई थी। रात में नशे में धुत एक बदमाश होटल के कमरे से उसे पिता की मौजूदगी में खींचकर ले जाने लगा।

शोर मचाने पर पिता की नींद खुल गई जिससे वह बच गई। मजबूर पिता ने जब मीडिया कर्मियों को व्यथा बताई तो फूट-फूटकर रोने लगे। रूपसपुर थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस वारदात से पटना में होटल की अंदरूनी व्यवस्था और लापरवाही की पोल खुल गई है।

बिहार में बेटियां कितनी सुरक्षित हैं? बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को सरकार कितना साकार कर रही है? अगर मेरी नींद नहीं खुलती तो क्या मूंह लेकर अपने घर जाता? बेगूसराय से अपनी बेटी को पॉलिटेक्निक का एग्जाम दिलाने पटना पहुंचे एक पिता ने जब सवाल पूछा तो जवाब किसी के पास नहीं था। बात जब मीडिया में उछली तो पुलिस हड़कत में आई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो उसी होटल का कर्मी है जिसमें वे अपनी बेटी को लेकर ठहरे थे। अगले दिन बच्ची की परीक्षा थी पर रात में हुई वारदात ने उसकी हिम्मत को खौफ और घबराहट में बदल दिया।

पिता ने कहा कि कैसे बेटी को पढ़ने के लिए पटना भेजेंगे। नीट छात्रा कांड में जो सुनते थे वह मेरे साथ हो गया। शनिवार को बेगूसराय से पटना पहुंचे थे। रात में रूपसपुर थाना इलाके के होटल में एक हजार रकम देकर ठहरे थे। होटल वाले ने आधार कार्ड लिया और रजिस्टर में विवरण भरे बगैर दस्तखत करवा लिया। जो कमरा दिया वह भीतर से बंद नहीं था। रात्रि 12 बजे के बाद एक युवक नशे की हालत में कमरे में घुस आया और बेटी को हाथ पकड़कर खींचने लगा। बेटी चिल्लाई तो नींद खुल गई। काफी संघर्ष के बाद वह छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने पटना में रहने वाले भतीजे को फोन करके बुलाया। 112 को कॉल किया तो होटल वाला धमकाने लगा। पुलिस ने आकर जब सीसीटीवी की तलाश की तो कहा कि कैमरा खराब है। आरोपी का वीडियो दिखाकर उसकी पहचान और एंट्री के बारे में पूछा गया तो बताया कि उसकी एंट्री नहीं थी। होटल के कई कमरे में लड़के-लड़िकियां मौजूद थे जिन्होंने शराब पी रखी थी। पुलिस कंप्लेन करने पर धमकी भी दी गई। बताया कि अगर भतीजा समय से नहीं आता तो ये लोग मुझे मार देते और बेटी को किडनैप करके ले जाते।

रविवार को पिता की शिकायत पर रूपसपुर थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने सत्येंद्र कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के साथ होटल की भी जांच में जुट गई है। पिता ने यह भी कहा कि बेटी के साथ मां आने वाली थी। अगर वह आती तो अनहोनी हो जाती।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें