Rajesh Kumar Ranjan / Sat, Nov 21, 2026 / Post views : 81
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
श्री मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पी०एम० पोषण योजना, भागलपुर 1,10,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
सुपौल दस्तक न्यूज,भागलपुर
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा शनिवार को निगरानी थाना कांड सं0-136/26, दिनांक 19.11.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त श्री मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पी०एम० पोषण योजना, भागलपुर को 1,10,000/- (एक लाख दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर के कार्यालय स्थित इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री रजनीश कुमार दास पिता-श्री रमेश कुमार दास, ग्राम-सालूचक अंगारी थाना-लोदीपुर, जिला-भागलपुर वर्तमान में प्रखण्ड साधन सेवी पी०एम० पोषण योजना के द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि इनपर तत्कालीन प्रभारी प्राधानाध्यापक मध्य विद्यालय तरछा प्रखण्ड गोराडिह के द्वारा विद्यालय के अवैध राशि निकासी का आरोप लगाया गया था। जिसके आलोक में जिलाधिकरी भागलपुर से स्पष्टीकरण की मांग करने पर इनके द्वारा दिनांक-20.08.2026 को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पी०एम० पोषण योजना, भागलपुर के कार्यालय में स्पष्टीकरण समर्पित किया गया था। आरोपी (जो जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पी०एम० पोषण योजना भागलपुर है) के द्वारा दिये गए स्पस्टीकरण पर इन्हें निर्दोष करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता श्री राधेश्याम राम, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के अनुरोध पर श्री राम विलास सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त श्री मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पी०एम० पोषण योजना, भागलपुर को 1,10,000/- (एक लाख दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर के कार्यालय स्थित इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
#vigilancebihar #vigilancepatna #Corruption #trap #BiharPolice #biharcm #nigrani #ipdrbihar #cmsecretary #CMOBihar
#BhagalpurNews #BiharNews #BreakingNews #VigilanceBihar #VigilanceRaid #Corruption #Bribery #ManojKumarSingh #PMPo shanYojana #BiharPolice #NigraniVibhag #BiharBreakingNews #Bhagalpur #SupaulDastak #SupaulDastakNews
विज्ञापन
विज्ञापन