Sun, 22 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल |

सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ

Rajesh Kumar Ranjan / Sat, Nov 21, 2026 / Post views : 54

Share:

वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ, संजय पाण्डेय समेत कई नामचीन कलाकार पहुंचे कोसी की धरती पर

सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल

वीरपुर (सुपौल)। बिहार के कोसी क्षेत्र की धरती पर भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ी पहल देखने को मिली। सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत वीरपुर में भोजपुरी की दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'सास बहू के सपने' और 'दुर्गा मां की महिमा' का एक साथ भव्य मुहूर्त संपन्न हुआ। इस खास मौके पर मुंबई की मायानगरी से पहुंचे भोजपुरी फिल्म जगत के कई जाने-माने कलाकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

फिल्मों के मुहूर्त समारोह में भोजपुरी के चर्चित अभिनेता संजय पाण्डेय, अनूप अरोड़ा, अभिनेत्री मेघा श्री, प्रीति मौर्या, दिलीप कुमार, संजय मांझी सहित कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। इनके अलावा पूर्व विधायक चंद्रहास चौपाल, राजद नेता वैद्यनाथ मेहता समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं दर्शक मौजूद रहे।

इस अवसर पर कलाकारों ने कहा कि डिजिटल स्टार एवं निर्माता सौरभ शर्मा के साथ काम करने का अवसर मिलना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मुंबई की मायानगरी के कलाकारों को बिहार के कोसी क्षेत्र की धरती पर लाकर फिल्म निर्माण की पहल करना सराहनीय कदम है। कलाकारों ने भरोसा जताया कि दोनों फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी और पारिवारिक व धार्मिक संदेश देने में सफल रहेंगी।

सैकड़ों फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके अभिनेता संजय पाण्डेय ने निर्माता सौरभ शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वे बेहद मेहनती और उत्साही इंसान हैं। उनकी पहली फिल्म भी बनकर तैयार हो चुकी है और अब नए प्रोजेक्ट के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा में एक और प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

वहीं, फिल्म निर्माता सौरभ शर्मा ने बताया कि 'सास बहू के सपने' एक पारिवारिक फिल्म होगी, जिसकी कहानी सास-बहू के रिश्तों और पारिवारिक परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमेगी। वहीं 'दुर्गा मां की महिमा' धार्मिक भावनाओं और आस्था पर आधारित फिल्म होगी। दोनों फिल्मों को इस तरह तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर इनका आनंद ले सकें।

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी निर्देशक बबलू गद्दी संभालेंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका में डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा नजर आएंगे। उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री मेघा श्री भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी कर उसे सिनेमा हॉल तक पहुंचाने की तैयारी है।

मुहूर्त समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने निर्माता सौरभ शर्मा और पूरी फिल्म टीम को बधाई दी तथा दोनों फिल्मों की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कोसी क्षेत्र में एक साथ दो भोजपुरी फिल्मों के मुहूर्त को स्थानीय स्तर पर फिल्म निर्माण और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

#वीरपुर #सुपौल #सुपौलदस्तक #भोजपुरीफिल्म #भोजपुरीसिनेमा #सासबहूकेसपने #दुर्गामांकीमहिमा #संजयपाण्डेय #सौरभशर्मा #मेघाश्री #भोजपुरीएक्टर #फिल्मशूटिंग #कोसीक्षेत्र #बिहारन्यूज #BhojpuriFilm #BhojpuriCinema #SanjayPandey #SupaulDastak

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें