रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
सुपौल दस्तक न्यूज,पिपरा/सुपौल
सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र के थूमहा बाजार में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी। बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना के बाद पूरे थूमहा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक के घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम दोनों युवक अपने घर से बाइक पर सवार होकर थूमहा बाजार सामान लाने जा रहे थे। इसी बीच थूमहा बाजार के निकट मदिर से सौ मीटर आगे पिपरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक युवक थूमहा वार्ड नंबर 7 निवासी लालो राम का पुत्र रोहित राम है। रोहित की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का कहना है कि रोहित घर का होनहार बेटा था और शाम को बाजार से सामान लाने गया था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा।
इधर घटना की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
#SupaulDastak #SupaulNews #Supaul #Pipra #Thumha #ThumhaNews #RoadAccident #BikeAccident #PickupAccident #RoadAccidentNews #BiharNews #BiharAccident #BreakingNews #AccidentNews #SupaulPolice #SadNews #RoadSafety #TrafficSafety #BiharBreakingNews #SupaulDastakNews
विज्ञापन
विज्ञापन