Sun, 22 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल |

अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Nov 19, 2026 / Post views : 224

Share:

तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत

सुपौल दस्तक न्यूज,अररिया/ बिहार।

जिस घर में तिलक समारोह की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां से लौटते वक्त किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि यह सफर छह लोगों की जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। अररिया जिले में बुधवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे सीमांचल को स्तब्ध कर दिया है।

ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे मरिया नदी में जा गिरी। वाहन में कुल सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में बचाया गया।

सुपौल से अररिया आए थे तिलक समारोह में शामिल होने

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग सुपौल जिले के पीपरा क्षेत्र से अररिया के सिकटी प्रखंड अंतर्गत भपटिया गांव में आयोजित छेका समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह समाप्त होने के बाद सभी वापस सुपौल लौट रहे थे। इसी दौरान ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास यह भयावह दुर्घटना हो गई।

बताया जा रहा है कि पुल के समीप तीखा मोड़ होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे नदी में जा गिरी। रात का समय होने के कारण दुर्घटना की सूचना मिलने और राहत-बचाव कार्य शुरू होने में चुनौती आई।

जेसीबी की मदद से निकाली गई स्कॉर्पियो

घटना की सूचना मिलते ही ताराबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। जेसीबी की सहायता से नदी में गिरी स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया। वाहन में फंसे सभी सात लोगों को बाहर निकालकर अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है।

मृतकों में चार नाबालिग, गांव में पसरा मातम

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कुंदन साह (28), आर्यन (15), मुन्ना कुमार (22), आदित्य (20), सौरभ (15) और यश कुमार (16) के रूप में हुई है। सभी सुपौल जिले के थुमहा गांव के निवासी बताए गए हैं।

सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मृतकों में चार किशोर उम्र के थे। एक ही दुर्घटना में छह लोगों की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुल की बनावट और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे ने बीड़ी पुल के समीप सड़क की बनावट, तीखे मोड़ और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति बनी कि एक स्कॉर्पियो पुल से सीधे नदी में जा गिरी? क्या वहां पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा अवरोधक मौजूद थे?

पुलिस के स्तर से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका चालक को नींद की झपकी आने की भी जताई गई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

तिलक की खुशियों के साथ शुरू हुआ यह सफर अब एक ऐसी त्रासदी में बदल चुका है, जिसकी टीस लंबे समय तक परिजनों और गांव के लोगों को सालती रहेगी।

#ArariaNews #SupaulNews #BiharNews #ArariaAccident #Supaul #Thumaha #BidiPul #ScorpioAccident #BiharRoadAccident #Mar iaRiver #Tarabari #Sikti #BiharBreakingNews #SupaulDastak #SupaulDastakNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें