Sun, 22 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल |

सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Nov 18, 2026 / Post views : 86

Share:

ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण

पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज्म को मिलेगा नया आय

सुपौल दस्तक न्यूज, सुपौल

सुपौल। बुधवार को बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री, डॉ० राम चन्द्र प्रसाद के कर कमलों द्वारा भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क, (वीरपुर, जिला सुपौल) के सौंदर्गीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

उद्घाटन के पश्चात माननीय मंत्री महोदय ने पूरे पार्क परिसर का विस्तृत भ्रमण कर वहां किए गए विकास कार्यों एवं सौंदर्गीकरण का जायजा लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए माननीय मंत्री जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पार्क परिसर में वृक्षारोपण (Plantation) भी किया गया।

इस गरिमामयी समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि जल ही जीवन है और हमारे पारंपरिक जल स्रोत हमारी संस्कृति व पर्यावरण की आत्मा हैं। सरकार पारंपरिक जल स्रोतों, तालाबों और झीलों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मानसरोवर झील पार्क का यह कायाकल्प केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर परिवेश देने का प्रतीक है। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

वीरपुर क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और भौगोलिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस झील के विकसित होने से न केवल यहाँ का भूजल स्तर (Ground Water Level) सुधरेगा और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह स्थान इको टूरिज्म पारिस्थितिकी पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभरेगा। इससे स्थानीय नागरिकों को सुबह-शाम टहलने के लिए स्वच्छ वातावरण मिलने के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

समारोह में छातापुर के माननीय विधायक, श्री नीरज कुमार सिंह बबलू, पिपरा के माननीय विधायक, श्री रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज की माननीय विधायिका, श्रीमती सोनम रानी, निर्मली के माननीय विधायक, श्री अनिरुद्ध प्रसाद यादव, वन एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (भागलपुर), जिलाधिकारी, सुपौल, श्री सावन कुमार ,पुलिस अधीक्षक सुपौल, श्री शरथ आर0एस0,वन प्रमंडल पदाधिकारी, सुपौल, श्री आतिश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर श्री विनय कुमार एवं वन विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन और वन विभाग की ओर से सुपौल और वीरपुर की जागरूक जनता से अपील की गई है कि इस सुंदर धरोहर की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि इस पार्क को प्लास्टिक और प्रदूषण से मुक्त रखेंगे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर अपने क्षेत्र को हरा-भरा बनाएंगे।

#SupaulDastak #SupaulNews #Supaul #Birpur #MansarovarLake #MansarovarJheel #MansarovarPark #SupaulTourism #BiharNews #BiharTourism #EcoTourism #EnvironmentProtection #TreePlantation #PlantationDrive #GreenBihar #BiharForestDepartment #SupaulDevelopment #NatureConservation #Virpur #Bihar

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें