सुपौल दस्तक न्यूज,पिपरा/सुपौल
पिपरा (सुपौल)। थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित केशव नगर वार्ड संख्या 11 में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने तीनों घरों से करीब दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
पीड़ित रामानंदन राम ने बताया कि उन्होंने पाट (जूट) बेचकर 80 हजार रुपये घर में रखे थे, जिसे चोरों ने चोरी कर लिया। इसके अलावा घर में रखे अन्य कीमती सामान पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
वहीं दूसरे पीड़ित मिथिलेश राम ने बताया कि उनके घर से चोर एक बक्सा उठा ले गए, जिसमें सोना-चांदी के गहने, कीमती कपड़े और एक हजार रुपये नगदी रखी थी। तीसरे पीड़ित राजेंद्र राम के घर से भी चोरों ने बक्से में रखे गहने-जेवर चोरी कर लिए हैं।
बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और बक्से खुले मिले। इसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
घटना को लेकर पीड़ितों ने पिपरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की घटना से जहां लोगों में दहशत है वहीं लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए चुनोती बन गया है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने लगे हैं घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#पिपरा #सुपौल #सुपौलदस्तक #चोरीकीघटना #पिपराथाना #बिहारन्यूज #सुपौलन्यूज #केशवनगर #पथराउत्तर #घरमेंचोरी #बिहारक्राइम #पुलिसजांच #अपराधसमाचार #लेटेस्टन्यूज #BreakingNews
विज्ञापन
विज्ञापन