शिक्षक संघ का हुआ गठन नरेंद्र प्रसाद विश्वास प्रखंड अध्यक्ष तो सुशील कुमार बने उपाध्यक्ष
सुपौल दस्तक न्यूज,पिपरा सुपौल
पिपरा (सुपौल): बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ की बैठक पिपरा में प्रखंड प्रभारी राजीव कुमार रंजन के नेतृत्व एवं प्रदेश महासचिव पंकज कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई जहा संघ की प्रखंड कमिटी का गठन किया गया।
बैठक में शिक्षकों की एकजुटता मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने तथा सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष करने का संकल्प लिया।
नवगठित कमिटी में प्रधान शिक्षक श्री नरेंद्र प्रसाद विश्वास को प्रखंड अध्यक्ष तथा विशिष्ट शिक्षक भूपेंद्र यादव को प्रखंड महासचिव चुना गया। प्रधान शिक्षक सुधांशु शेखर चौधरी तथा विद्यालय अध्यापक सुशील कुमार (BPSC शिक्षक) मोहम्मद नौसाद (विशिष्ट शिक्षक) और रमन कुमार ( विशिष्ट शिक्षक) को प्रखंड उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विशिष्ट शिक्षक श्री प्रसाद विश्वास को प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिनंदन यादव को प्रखंड संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रधान शिक्षक अनिल कुमार, विशिष्ट शिक्षक केशव झा विशिष्ट शिक्षक राजीव कुमार देव प्रधान शिक्षक राजीव कुमार साहू विद्यालय अध्यापक प्रियांशु कुमार (BPSC शिक्षक) तथा विशिष्ट शिक्षक मो खुर्शीद आलम को प्रखंड सचिव चुना गया। विद्यालय अध्यापक टुनटुन कुमार मंडल(BPSC शिक्षक) को मीडिया प्रभारी बिरेंद्र कुमार मंडल (विशिष्ट शिक्षक) को प्रखंड प्रवक्ता, विशिष्ट शिक्षक चंदन कुमार चंचल को सोसल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव सह सुपौल जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता, संगठनात्मक अनुशासन और सुनियोजित रणनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षकों ने लंबे संघर्ष के बल पर नियोजनवाद से मुक्ति तथा राज्यकर्मी का दर्जा हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। अब सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान, प्रोन्नति और अन्य सुविधाओं की प्राप्ति के लिए व्यापक एकता के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर केवल आश्वासन और आकलन की बात पर्याप्त नहीं है। सरकार को सातवें वेतनमान के मुद्दे पर स्पष्ट एवं ठोस निर्णय की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। सभी कोटि के शिक्षकों को संगठनात्मक मतभेदों से ऊपर उठकर अपने साझा अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा।
इस अवसर पर संघर्षशील शिक्षक गोविंद मंडल, रज्जी अहमद, सुनील कुमार सिंह, प्रेम कुमार, अशोक कुमार, अकेला, मोहम्मद नौशाद आलम, एकलाल गुप्ता, अनिल कुमार मंडल, पारस कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, ब्रह्मप्रकाश मेहता, राजेंद्र प्रसाद मंडल, जितेंद्र कुमार चंचल, अनिल कुमार, दिनेश कामत, संजय कुमार, ललन कुमार, अमोद यादव, अमित पासवान, सुरेंद्र राव एवं मोहम्मद समीरुल्लाह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
पिपरा प्रखंड शिक्षक संघ, नरेंद्र प्रसाद विश्वास, सुशील कुमार, भूपेंद्र यादव, पिपरा शिक्षक संघ गठन, सुपौल शिक्षक समाचार, पिपरा न्यूज, सुपौल न्यूज, बिहार शिक्षक संघ, विशिष्ट शिक्षक संघ, प्रधान शिक्षक संघ, बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ, पंकज कुमार सिंह, सातवां वेतनमान, शिक्षकों का पूर्ण वेतनमान, शिक्षक प्रोन्नति, BPSC शिक्षक, शिक्षक संगठन, Pipra News, Supaul News, Bihar Teacher News, Supaul Dastak News
#SupaulDastak #SupaulNews #PipraNews #BiharTeacher #TeacherUnion #BiharNews #शिक्षकसंघ #सुपौलन्यूज #पिपरान्यूज #सातवांवेतनमान