सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल
शुक्रवार को सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals - SDG) की समयबद्ध और सफल प्राप्ति को लेकर सुपौल समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सुपौल के उप विकास आयुक्त (DDC) इंद्रवीर कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लोक कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा सतत विकास लक्ष्य के विभिन्न सूचकांकों की जानकारी सभी विभागों को दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित SDG इंडेक्स में सुपौल जिले की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करना आवश्यक है।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि वे संस्थागत प्रसव, शत-प्रतिशत टीकाकरण और कुपोषण को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर विशेष अभियान चलाएं। शिक्षा विभाग को स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, ड्रॉपआउट दर को कम करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
जल जीवन हरियाली अभियान और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।
जीविका दीदियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने तथा पीडीएस (PDS) प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक के अंत में DDC ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों के इंडिकेटर से संबंधित प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट करें ताकि जिला स्तर पर इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जा सके एवं SDG रैंकिंग में सुपौल के स्थिति में सुधार लाया जा सके।
#सुपौलदस्तक #सुपौल #SupaulNews #SupaulDastak #BiharNews #SDG #SustainableDevelopmentGoals #SDGRanking #DDC #IndraveerKumar #सुपौलसमाचार #सुपौलजिलाप्रशासन #सुपौलसमाहरणालय #नीतिआयोग #बिहारसमाचार #विकासयोजना #जलजीवनहरियाली #स्वच्छभारतअभियान #जीविकादीदी #महिलासशक्तिकरण #शिक्षाविभाग #स्वास्थ्यविभाग #बिहारविकास #GovernmentSchemes #DistrictAdministration
विज्ञापन
विज्ञापन