सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल/बिहार
गुरुवार को वैश्विक हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर सुपौल जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर PSI India एवं Kenvue के तत्वावधान में विकासखंड जगत के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में लगभग जिला के 75%बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नियमित रूप से साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ धोने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ धोना डायरिया सहित कई संक्रमणों से बचाव का सरल और प्रभावी उपाय है। भोजन करने से पहले, शौचालय का उपयोग करने के बाद तथा हाथ गंदे होने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना आवश्यक है। बचपन से ही स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतें अपनाने से बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद मिलती है।
PSI India की ओर से प्रदीप कुमार सिंहा एवं सतीश कुमार ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए बच्चों को हाथों की स्वच्छता के महत्व, साबुन से नियमित हाथ धोने की आदत तथा डायरिया की रोकथाम के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छ हाथ, स्वस्थ बचपन का संदेश श्रीमती पिंकी कुमारी, जिला समन्वयक आईसीडीएस सुपौल के द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बताया गया कि हाथों की स्वच्छता अपनाकर संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है। बच्चों में स्वच्छता संबंधी आदतों का विकास करना बीमारियों की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल PSI India एवं Kenvue के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता, डायरिया की रोकथाम और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मुख्य संदेश: साबुन से हाथ धोएँ, संक्रमण से बचें और स्वस्थ बचपन की ओर कदम बढ़ाएँ।
#GlobalHandwashingDay #हाथधुलाईदिवस #सुपौल #सुपौलदस्तक #PSIIndia #Kenvue #ICDS #जिला_स्वास्थ्य_समिति_सुपौल #आंगनवाड़ी_केंद्र #स्वच्छ_हाथ_स्वस्थ_बचपन #हाथों_की_स्वच्छता #डायरिया_से_बचाव #बाल_स्वास्थ्य #स्वच्छता_जागरूकता #बिहार_न्यूज #SupaulNews #BiharNews #ChildHealth #HandHygiene #HealthyChildhood
विज्ञापन
विज्ञापन