Tue, 11 Aug 2026
Breaking News
मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग | मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग | मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग |

लखीमपुर खीरी : हेलो DM अंकल, सड़क बनवा दो , नन्ही मानवी की एक पुकार

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, May 6, 2026 / Post views : 285

Share:

'हेलो DM अंकल, सड़क बनवा दो.', नन्ही मानवी की एक पुकार और लखीमपुर खीरी में मच गया तहलका, डीएम खुद पहुंचे बच्ची के द्वार

कहते हैं कि अगर इरादा नेक हो और आवाज दिल से निकले, तो वो सीधे ऊपर तक पहुंचती है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक छोटी सी बच्ची की मासूमियत ने जिले के सबसे बड़े अधिकारी यानी जिलाधिकारी (DM) का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का ऐसा असर हुआ कि 'DM अंकल' खुद को रोक नहीं पाए और दौड़े-दौड़े बच्ची के घर जा पहुंचे।

कक्षा-1 की छात्रा मानवी का वीडियो हुआ था वायरल

पूरा मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कोन इलाके का है। यहां की सड़कें बदहाली का आंसू रो रही हैं और जलभराव की समस्या ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती थी, जिन्हें कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता था। इसी समस्या से परेशान होकर कक्षा-1 में पढ़ने वाली मासूम छात्रा मानवी सिंह ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में मानवी ने बड़े ही प्यार से डीएम अंजनी सिंह से अपील करते हुए कहा- "हेलो DM अंकल.. आप बहुत अच्छे हैं। हमारी भी सड़क बनवा दीजिए। आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है।"

वीडियो देखते ही एक्शन में आए डीएम अंजनी सिंह

मानवी का यह मासूम अंदाज सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। जैसे ही यह वीडियो डीएम अंजनी सिंह तक पहुंचा, उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। डीएम साहब तुरंत अधिकारियों की टीम लेकर मानवी के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने न केवल मानवी से मुलाकात की, बल्कि उसके साथ जाकर उस जर्जर सड़क का निरीक्षण भी किया। डीएम ने मौके पर पाया कि नई कॉलोनी होने के कारण खड़ंजा नीचे बैठ गया है, जिससे वहां पानी भर रहा है। उन्होंने मानवी और वहां के लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यूपी की सियासत में भी गूंजी मानवी की पुकार

इस मामले ने अब राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है। मासूम बच्ची के बहाने उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। यूपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा कि बीजेपी के 'डिजिटल इंडिया' में बच्चों का बचपन कीचड़ से गुजर रहा है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि मासूम मानवी की पुकार को अनसुना न करें और प्रदेश की सड़कों की हालत सुधारें।

फिलहाल, मानवी और सलेमपुर कोन के लोग खुश हैं कि उनकी समस्या कम से कम जिले के आला अधिकारी तक पहुंच गई है। अब सभी को इंतजार है कि कब 'डीएम अंकल' अपना वादा पूरा करते हैं और मानवी की स्कूल जाने वाली राह आसान होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें