Sat, 12 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | भागलपुर : स्कूल में सोते दिखे प्रधानाध्यापक,तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल | सुपौल : नवीकरणीय ऊर्जा से स्थानीय रोजगार तक, सखुआ सोलर प्लांट को लेकर प्रशासन गंभीर | सुपौल : नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार | सुपौल : सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु। | सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | भागलपुर : स्कूल में सोते दिखे प्रधानाध्यापक,तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल | सुपौल : नवीकरणीय ऊर्जा से स्थानीय रोजगार तक, सखुआ सोलर प्लांट को लेकर प्रशासन गंभीर | सुपौल : नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार | सुपौल : सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु। | सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | भागलपुर : स्कूल में सोते दिखे प्रधानाध्यापक,तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल | सुपौल : नवीकरणीय ऊर्जा से स्थानीय रोजगार तक, सखुआ सोलर प्लांट को लेकर प्रशासन गंभीर | सुपौल : नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार | सुपौल : सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु। | सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से |

सुपौल : सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, Jul 20, 2026 / Post views : 202

Share:

सुपौल डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा है. उन्होंने संभावित खतरे की सूचना भी तत्काल देने का निर्देश दिया है

सुपौल से सटे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. सोमवार (20 जुलाई 2026) शाम 5 बजे वीरपुर स्थित कोसी बराज से 2,45,040 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में लगातार बढ़ोतरी का संकेत है. बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे कोसी बराज का डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 2,45,040 क्यूसेक रहा. वहीं पूर्वी एवं पश्चिमी कोसी मुख्य नहर (ईकेएमसी एवं डब्ल्यूकेएमसी) में पानी का प्रवाह शून्य रहा. दूसरी ओर बराहक्षेत्र (बीकेएस) में शाम 5 बजे 1,57,000 क्यूसेक जलप्रवाह दर्ज किया गया

तैयारियों को देखने पहुंचे डीएम

कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को पूर्वी कोसी तटबंध प्रमंडल-2, वीरपुर के स्पर किलोमीटर-10.00 का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों, तटबंधों की स्थिति और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं और कर्मियों को निर्देश दिया कि तटबंधों की 24 घंटे नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन, मशीनरी और मानव बल पूरी तरह तैयार रखा जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संभावित खतरे की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

अफवाहों पर न दें ध्यान

प्रशासन ने कोसी तटवर्ती इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतें. बाढ़ नियंत्रण विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है

#Supaul #SupaulNews #SupaulDastak #KosiRiver #Kosi #FloodAlert #Bihar #BiharNews #Veerpur #KosiBarrage #DMSupaul #SawanKumar #FloodUpdate #BreakingNews #Monsoon2026 #नेपालबारिश #कोसीनदी #बाढ़अलर्ट #सुपौल #सुपौलसमाचार #बिहारसमाचार #वीरपुर #कोसीबराज #जिलाधिकारी #बाढ़

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें