सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल
सोमवार को श्री सावन कुमार जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सर्वे कर राशन कार्ड, श्रम कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र इत्यादि से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। इसी क्रम में जन संवाद, राशन कार्ड, एनीमिया अभियान, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
बैठक में श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, मो0 तारिक, अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन, सुपौल, श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, श्री विकास कुमार, अपार समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल, श्री संजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, सुपौल सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला से बाहर/अन्य स्थानों पर पदस्थापित संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
#Supaul #SupaulNews #SupaulDastak #DM_Supaul #SawanKumar #BiharNews #DistrictAdministration #SupaulAdministration #SomwariyaBaithak #RationCard #ShramCard #PM_SuryaGhar #JanSamvad #BiharUpdates
विज्ञापन
विज्ञापन