सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल/बिहार
कायाकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों तथा सभी प्रखंडों के द्वारा योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त, सुपौल श्री इंद्रवीर कुमार के द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
उप विकास आयुक्त के द्वारा सुपौल के सदर अस्पताल में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल के पूरे परिसर का मुआयना किया गया तथा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त के साथ अस्पताल के उप अधीक्षक एवं सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कायाकल्प अभियान के तहत सदर हॉस्पिटल में विभिन्न तरह के कार्य किया जा रहे हैं। उप विकास आयुक्त के द्वारा निरीक्षण के क्रम में निर्देश दिया गया कि सदर अस्पताल के में किया जा रहे हैं कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें ताकि आने वाले समय में यह कार्य धरातल पर देख सके।
उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि यह परिसर बहुत बड़ा है एवं इसमें किया जा रहे कार्य को गुणवत्ता के साथ तेजी से करने की आवश्यकता है ताकि सही समय पर कार्य पूरा किया जा सके इस हेतु ज्यादा से ज्यादा मजदूर को लगाए जाने का निर्देश दिया गया।
उसके बाद उप विकास आयुक्त के द्वारा हरदी में कायाकल्प अभियान के तहत बनाए जा रहे चहारदीवारी निर्माण के कार्य का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि स्वास्थ्य उप केंद्र के परिसर का चहारदीवारी निर्माण लगभग पूर्ण किया जा चुका है, केवल गेट लगाने का कार्य शेष है। उप विकास आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द चहारदीवारी में गेट को लगवाते हुए इस कार्य को पूर्ण किया जाए।
#SupaulDastak #SupaulNews #Supaul #BiharNews #KayakalpAbhiyan #SupaulSadarHospital #IndraveerKumar #DDCSupaul #HealthDepartmentBihar #SupaulHospital #HardhiSupaul #BiharGovernment #DevelopmentWork #HospitalInspection #HealthcareBihar
विज्ञापन
विज्ञापन