पिपरा (सुपौल): अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 454 एमएल प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 28 जुलाई को सूचना मिली थी कि तेतराही वार्ड संख्या 13 बांसबाड़ी में अवैध इंजेक्शन की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर तत्काल एक टीम का गठन कर बांसबाड़ी में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे 2 लोगों को पकड़ा गया। डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि तलाशी में आरोपियों के पास से 54 एमएल नशीले इंजेक्शन और 02 मोबाइल मिले। पूछताछ में उनके द्वारा बताए गए स्थान से 400 एमएल प्रतिबंधित इंजेक्शन, 01 डेबिट कार्ड और 01 बस टिकट भी बरामद किया गया। कुल 454 एमएल नशीले इंजेक्शन (227 पीस एम्पुल) जिसमें ब्यूप्रेनोर्फिन और फेनिरामीन मेलिएट इंजेक्शन शामिल हैं। गिरफ्तार तस्कर की पहचान आशुतोष आनंद उम्र 21 वर्ष, तेतराही वार्ड नं० 10 और रविंद्र कुमार उम्र 24 वर्ष, थुमहा वार्ड नं० 12 निवासी है। बता दें कि तस्कर रविन्द्र कुमार थुमहा पंचायत निवासी कृष्ण बहादुर चौधरी का बेटा है जबकि माता बबली देवी पंचायत समिति सदस्य हैं। जो इस काले कारनामों में सूखा नशा का व्यवसाय कर छात्र एवं युवा नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में संलिप्त पाए गये जो थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुअनि राजीव कुमार सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में अनुसंधान कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Supaul News
Nirmali News
Pipra Police
Kataiya News
Supaul Police Action
Drug Smuggling Bihar
Illegal Injection Seized
Buprenorphine Injection
Pheniramine Maleate Injection
NDPS Act Bihar
227 Ampoules Seized
Drug Trafficker Arrested
Supaul Crime News
Bihar Crime Update
Supaul Dastak News
विज्ञापन
विज्ञापन