Rajesh Kumar Ranjan / Tue, Aug 19, 2025 / Post views : 157
सुपौल जिला के पिपरा प्रखंड के सभी पंचायतों में राजस्व महा-अभियान शिविर का आयोजन किया गया है इस अभियान का उद्देश्य निम्लिखित है जो नीचे विस्तार से दिया गया है
राजस्व महा-अभियान
जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वारा
16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक
अभियान का उद्देश्य:-
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आपकी जमीन के रिकॉर्ड (अभिलेख) की औषधियां के सुधार में तेजी लाने हेतु एक विशेष राजस्व महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपके घर या पंचायत तक पहुंच कर आपके भूमि संबंधित दस्तावेजों की अशुद्धियों का सुधार करना है।
इन समस्याओं का समाधान कराए
डिजिटाइज्ड(ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन)
अपने नाम,खाता, खेसरा, रकबा और लगान की अशुद्धियो को ठीक कराए
उत्तराधिकार नामांतरण
जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी कराए
बटवारा नामांतरण
संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी कराए
छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाइज्ड (ऑनलाइन) कराना
अपनी छुटी हुई ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराए।
आपकी सुविधा के लिए
घर-घर वितरण
16 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 विभाग द्वारा गठित दल आपके घर आकर जमाबंदी पंजी की प्रति और जो आपको आवश्यक हो वह आवेदन प्रपत्र वितरित करेगी। आपके मौज में डाल के जाने की तिथि की जानकारी आपको आपके अंचल के माइक्रो प्लान से मिलेगी। यह प्रपत्र बिहार भूमि पोर्टल पर उपलब्ध राजस्व महा- अभियान लिंक पर क्लिक कर भी प्रिंट किया जा सकता है।
शिविरों का आयोजन
19 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 प्रत्येक पंचायत सरकार भवन या आपके पंचायत के अन्य सरकारी भवन में हल्का वर विशेष शिविर लगाएं जाएंगे। इन शिविरों में आप अपने भरे हुए आवेदन प्रपत्र जरूरी कागजातों के साथ जमा कर सकते हैं।
प्रत्येक हल्का में काम से कम सात दिनों के अंतराल पर दो तिथियो में शिविर आयोजित किए जाएंगे। आपको आवेदन पत्र भरने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन