Mon, 23 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण |

सुपौल : छठ महापर्व के मद्देनजर परिवहन विभाग अलर्ट, बसों में किराया सूची एवं यात्रियों से अधिक किराया वसूली पर विशेष निगरानी

Rajesh Kumar Ranjan / Fri, Nov 13, 2026 / Post views : 109

Share:

छठ महापर्व के मद्देनजर परिवहन विभाग अलर्ट, बसों में किराया सूची एवं यात्रियों से अधिक किराया वसूली पर विशेष निगरानी; तीन टीमें कर रहीं सघन जांच

सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल

आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय की पूरी टीम जिले में सक्रिय है। पर्व के दौरान दूसरे शहरों एवं राज्यों से बड़ी संख्या में घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न बस स्टॉप, प्रमुख मार्गों एवं अन्य स्थलों पर सघन बस जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जिला परिवहन पदाधिकारी, सुपौल डॉ. संजीव कुमार सज्जन के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न बस स्टॉप पर बसों की जांच के साथ-साथ मार्ग में परिचालित बसों को रोककर भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान विशेष रूप से यह देखा जा रहा है कि बसों में निर्धारित किराया सूची चिपकाई गई है अथवा नहीं तथा यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक राशि की वसूली तो नहीं की जा रही है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जांच अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षक के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं मार्गों पर एक साथ बसों की जांच कर रही हैं। इस दौरान बस में सफर कर रहे यात्रियों से सीधे संवाद कर उनसे वसूले गए किराए एवं यात्रा के दौरान हुई परेशानियों के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए विभाग इस बात पर भी विशेष निगरानी रख रहा है कि अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कोई बस संचालक खटारा अथवा परिचालन के लिए अयोग्य बसों का संचालन तो नहीं कर रहा है। बसों की भौतिक स्थिति, परिचालन योग्यता, यात्रियों की सुरक्षा एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की भी जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार शमन एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत अब तक 12 बसों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग ₹85,000 की शमन राशि का चालान किया गया है। परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह जांच अभियान छठ महापर्व के दौरान निरंतर जारी रहेगा।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी बस संचालकों से अपील की है कि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, बसों में निर्धारित किराया सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, निर्धारित किराया ही वसूलें तथा केवल फिटनेस एवं परिचालन के लिए योग्य वाहनों का ही परिचालन सुनिश्चित करें। नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन कार्यालय, सुपौल ने आम यात्रियों से भी अपील की है कि यदि कोई बस संचालक निर्धारित किराए से अधिक राशि की मांग करता है अथवा असुरक्षित एवं जर्जर बस का परिचालन करता है, तो इसकी सूचना परिवहन विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग का उद्देश्य छठ महापर्व के अवसर पर बाहर से अपने घर लौटने वाले प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। इस दिशा में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीमें पूरी तत्परता के साथ जिलेभर में निगरानी एवं प्रवर्तन की कार्रवाई कर रही हैं।

#छठमहापर्व #छठपूजा2026 #सुपौल #सुपौलन्यूज #परिवहनविभाग #बसजांचअभियान #बसकिराया #यात्रीसुरक्षा #बिहारन्यूज #सुपौलदस्तक #ChhathPuja2026 #SupaulNews #BiharNews #TransportDepartment #SupaulDastak

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें