राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब, सुपौल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल
सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सुपौल के तत्वावधान में प्रेस क्लब, सुपौल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर.एस. सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर “Journalism: Populist or Responsible” (पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार) विषय पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर.एस. एवं जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, सुपौल श्री संजय कुमार सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिष्ठित पत्रकारगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता की भूमिका, निष्पक्षता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही पत्रकारिता के उच्च आदर्शों एवं मूल्यों को बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
यह कार्यक्रम पत्रकारों के लिए अपने कर्तव्यों के पुनरावलोकन और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का एक बेहतरीन मंच साबित हुआ।
#Journalism #ResponsibleJournalism #MediaFreedom #PressFreedom #FourthPillarOfDemocracy #MediaResponsibility #SupaulNews #BiharNews #DigitalMedia #PrintMedia
विज्ञापन
विज्ञापन