Mon, 23 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण |

सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Sep 9, 2026 / Post views : 323

Share:

पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन

सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट

बुधवार को पोषण माह के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के तहत संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, सुपौल के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बाल विकास परियोजना कार्यालय, पिपरा में सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को पोषण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान लैंगिक विशेषज्ञ श्रीमती नितू कुमारी द्वारा लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए बालिकाओं एवं महिलाओं को समान अवसर प्रदान करना आवश्यक है। लैंगिक भेदभाव का प्रतिकूल प्रभाव बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास पर पड़ता है।

उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से बाल विवाह के विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

पोषण के विषय पर जानकारी देते हुए श्रीमती नितू कुमारी ने बताया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरियों तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पोषण संबंधी सही व्यवहार को परिवार एवं समुदाय स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

वहीं जिला मिशन समन्वयक श्री हरिनारायण कुमार द्वारा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

श्री हरिनारायण कुमार ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं सेवाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं का सशक्तीकरण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी आवश्यक है। बाल विवाह एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामुदायिक सहभागिता को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर सलोनी कुमारी, केन्द्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, त्रिवेणीगंज द्वारा वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एकीकृत सहायता केंद्र के रूप में कार्य करता है, जहां पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर आवश्यक सहयोग एवं सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, लैंगिक हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, मानव तस्करी तथा अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को चिकित्सकीय सहायता, मनो-सामाजिक परामर्श, कानूनी सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता तथा अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालय पिपरा एवं त्रिवेणीगंज की महिला पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा अन्य महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को पोषण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा में भाग लिया तथा अपने क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता, बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक समानता तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित, शिक्षित एवं समानतापूर्ण समाज का निर्माण किया जा सके।

#NutritionMonth #PoshanMaah #SupaulNews #PipraNews #SupaulBihar #NutritionAwareness #WomenEmpowerment #GirlChildEmpowerment #BetiBachaoBetiPadhao #ChildMarriagePrevention #GenderEquality #WomenAndChildDevelopment #Anganwadi #OneStopCentre #PMMVY #GovernmentSchemes #महिलासशक्तीकरण #बालविवाहरोकथाम #लैंगिकसमानता #पोषणमाह #पोषणजागरूकता #सुपौल #पिपरा #सुपौलसमाचार #SupaulDastakNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें