Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

सुपौल : कोसी का कहर: सुपौल के बेला गोठ में कटाव से उजड़ रहे आशियाने, स्कूल भी नदी में समाया

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 180

Share:

सुपौल: जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत दुबियाही पंचायत के ग्राम बेला गोठ में कोसी नदी का कटाव लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। नदी के तेज कटाव के कारण कई परिवारों के घर नदी में समाहित होने के कगार पर पहुंच गए हैं, जबकि करीब दो दर्जन परिवारों के घर पहले ही कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं।

कटाव की रफ्तार लगातार बढ़ने से पूरे गांव में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण दिन-रात अपने घरों और सामान को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, लेकिन कोसी की उफनती धाराओं के सामने उनकी मेहनत और उम्मीदें कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं।

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि गांव का प्राथमिक विद्यालय भी कटाव की चपेट में आकर नदी में समा गया है। अब गांव के छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई पर संकट गहरा गया है। अभिभावकों के सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि आखिर उनके बच्चे अब कहां पढ़ाई करेंगे।

कटाव के कारण बड़ी संख्या में परिवार विस्थापित हो चुके हैं और उनका जीवन-यापन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस सहायता या राहत उपलब्ध नहीं कराई गई है।

पीड़ित परिवारों ने प्रशासन एवं राज्य सरकार से तत्काल कटाव-रोधी कार्य शुरू कराने, प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है, "सरकार हमारी मदद करे, नहीं तो हमारा घर-बार और भविष्य सब कुछ कोसी नदी में समा जाएगा।"

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में और भी कई परिवार बेघर हो सकते हैं तथा गांव का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें