सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल
शुक्रवार को श्री सावन कुमार जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत विभिन्न सरकारी भवनों एवं संस्थानों में कराए जा रहे रंग-रोगन, मरम्मति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, श्री गयानंद यादव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल, श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP, DRDA, सुपौल, श्री संग्राम सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुपौल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े हुए थे।
#सुपौल #सुपौलदस्तक #Supaul #SupaulDastak #कायाकल्पअभियान #जिलाधिकारीसुपौल #सावनकुमार #सुपौलसमाचार #बिहारसमाचार #जिलाप्रशासनसुपौल #विकासकार्य #सरकारीभवन #बिहारन्यूज #SupaulNews #BiharNews
Supaul Dastak, Supaul News, Supaul Latest News, Kayakalp Abhiyan, DM Supaul, Sawan Kumar, Supaul District Administration, Bihar News, Supaul Breaking News, Government Building Repair, Development Work, Bihar Government, Supaul Hindi News, Supaul Dastak News
विज्ञापन
विज्ञापन