Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

सुपौल : विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रति जागरूकता हेतु जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित

Rajesh Kumar Ranjan / Tue, Aug 11, 2026 / Post views : 145

Share:

सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट

ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में आज दिनांक 11.08.2026 को जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के संबंध में जागरूकता हेतु जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया।

पंच सम्मेलन में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, यथा सभी माननीय मुखियागण, पंचायत समिति के सम्मानित सदस्यगण, जिला परिषद के सम्मानित सदस्यगण तथा विकसित भारत-जी राम जी से संबंधित प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को जागरूक एवं अवगत कराना था। इस दौरान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका, स्थानीय स्तर पर समन्वय एवं जनभागीदारी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्यों द्वारा विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को सम्मेलन में रखा गया। जिला परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा योजना के सफल क्रियान्वयन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं समन्वय को महत्वपूर्ण बताया गया।

वहीं, ग्राम पंचायत स्तर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए योजना के क्रियान्वयन से संबंधित अपने विचार, सुझाव एवं अनुभव साझा किए गए। जनप्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीणों तक इसकी जानकारी पहुंचाने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर अपने विचार रखे। साथ ही, जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन के दौरान आने वाली आवश्यकताओं एवं चुनौतियों से भी संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में माननीया जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी, माननीय उपाध्यक्ष श्री शमशेर आलम, श्री इंद्रवीर कुमार, बि.प्र.से., उप विकास आयुक्त, सुपौल, श्री गयानंद यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सुपौल, श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP, श्री आशुतोष कुमार, निदेशक, लेखा प्रशासन, डी.आर.डी.ए., सुपौल तथा श्री कृष्णकांत सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत-जी राम जी, सुपौल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#विकसितभारतजीरामजी

#जीरामजीअधिनियम2025

#पंचसम्मेलन

#सुपौल

#सुपौलन्यूज

#बिहार

#बिहारसरकार

#ग्रामीणविकास

#ग्रामीणविकासविभाग

#पंचायतीराज

#पंचायतीराजसंस्था

#जिलापरिषद

#ग्रामपंचायत

#जनभागीदारी

#जनप्रतिनिधि

#विकसितभारत

#ग्रामीणविकासबिहार

#Supaul

#SupaulNews

#BiharNews

#BiharGovernment

#RuralDevelopment

#PanchayatiRaj

#DevelopedIndia

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें