Mon, 24 Aug 2026
Breaking News
सुपौल : मृतक के घर लिटियाही पहुंचे पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव, लगातार हो रही हत्याओं पर जताया चिंता, कहा... | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी के किनारे अलग अलग जगहों से 24 घंटे के अंदर मिली दो लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस | सुपौल : सुपौल में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ महाआंदोलन, समाहरणालय में शिक्षकों-कर्मियों ने बुलंद की आवाज | मधेपुरा : मधेपुरा में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ होगा महाआंदोलन | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी किनारे मिला किशोर का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस। | सुपौल : सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, बाइक जब्त | मधेपुरा : पंचायत सरकार भवन के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं,घटिया ईंट के उपयोग की जांच के निर्देश | मधेपुरा : अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने... | मधेपुरा : बिजली बिल में गड़बड़ी है तो आज पहुंचें शिविर, मधेपुरा समेत कई प्रखंडों में लगाया गया विशेष कैंप | सुपौल : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण | सुपौल : मृतक के घर लिटियाही पहुंचे पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव, लगातार हो रही हत्याओं पर जताया चिंता, कहा... | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी के किनारे अलग अलग जगहों से 24 घंटे के अंदर मिली दो लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस | सुपौल : सुपौल में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ महाआंदोलन, समाहरणालय में शिक्षकों-कर्मियों ने बुलंद की आवाज | मधेपुरा : मधेपुरा में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ होगा महाआंदोलन | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी किनारे मिला किशोर का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस। | सुपौल : सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, बाइक जब्त | मधेपुरा : पंचायत सरकार भवन के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं,घटिया ईंट के उपयोग की जांच के निर्देश | मधेपुरा : अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने... | मधेपुरा : बिजली बिल में गड़बड़ी है तो आज पहुंचें शिविर, मधेपुरा समेत कई प्रखंडों में लगाया गया विशेष कैंप | सुपौल : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण | सुपौल : मृतक के घर लिटियाही पहुंचे पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव, लगातार हो रही हत्याओं पर जताया चिंता, कहा... | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी के किनारे अलग अलग जगहों से 24 घंटे के अंदर मिली दो लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस | सुपौल : सुपौल में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ महाआंदोलन, समाहरणालय में शिक्षकों-कर्मियों ने बुलंद की आवाज | मधेपुरा : मधेपुरा में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ होगा महाआंदोलन | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी किनारे मिला किशोर का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस। | सुपौल : सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, बाइक जब्त | मधेपुरा : पंचायत सरकार भवन के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं,घटिया ईंट के उपयोग की जांच के निर्देश | मधेपुरा : अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने... | मधेपुरा : बिजली बिल में गड़बड़ी है तो आज पहुंचें शिविर, मधेपुरा समेत कई प्रखंडों में लगाया गया विशेष कैंप | सुपौल : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण |

सुपौल : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Aug 19, 2026 / Post views : 85

Share:

सुपौल, 19 अगस्त 2026

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी सुपौल जिले के बलुआ बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बलुआ बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन सहित तमाम व्यवस्थाएं की गई थीं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. सहित जिले के वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की निगरानी की थी।

कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, विधायक श्री नीरज कुमार बबलू सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर.एस. सहित प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रही कोसी-मेची लिंक परियोजना का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजना की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बलुआ बाजार में सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र बिहार की राजनीति के प्रमुख नेताओं में रहे हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुपौल दस्तक न्यूज के लिए सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट

#Supaul #SupaulNews #SupaulDastak #BiharNews #SamratChaudhary #JagannathMishra #BaluaBazar #BiharCM #KosiMechiLinkProject #NitishMishra #VijayKumarChaudhary #NeerajKumarBablu #BiharPolitics #SupaulNewsToday #BreakingNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें