Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा |

सुपौल : नंगे पैर, हाथ में डंडा... कोसी के पानी में उतर गए डीएम सावन कुमार, तटबंध के भीतर बसे लोगों का दर्द सुने

Rajesh Kumar Ranjan / Sun, Aug 2, 2026 / Post views : 115

Share:

नंगे पैर, हाथ में डंडा... कोसी के पानी में उतर गए डीएम सावन कुमार, तटबंध के भीतर बसे लोगों का दर्द सुन ग्रामीण बोले– 'ऐसा अफसर पहली बार देखा'

सुपौल: कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव की आशंका के बीच सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार का एक अलग ही मानवीय चेहरा देखने को मिला। अंचल किशनपुर की मौजहा पंचायत स्थित पंचगछिया गांव में गृह कटान की सूचना मिलते ही डीएम स्वयं मौके पर पहुंचे। खास बात यह रही कि उन्होंने नंगे पैर हाथ में डंडा लेकर पानी के बीच पैदल चलकर प्रभावित इलाके का जायजा लिया। पानी की गहराई का अंदाजा लगाने के लिए डंडे का सहारा लेते हुए जब डीएम तटबंध के अंदर बसे लोगों तक पहुंचे, तो उनकी सादगी और संवेदनशीलता स्थानीय ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हालात की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही जरूरतमंद परिवारों के बीच पॉलीथीन शीट का वितरण कराया, ताकि बारिश और खराब मौसम के बीच लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कटाव प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।

साथ ही, पूर्वी कोसी तटबंध प्रमंडल, सुपौल के कार्यपालक अभियंता को कटाव निरोधक कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराने का निर्देश दिया गया, ताकि जान-माल की क्षति को न्यूनतम रखा जा सके।

जिला प्रशासन ने बताया कि कोसी नदी के जलस्तर और कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या जिला नियंत्रण कक्ष को दें।

निरीक्षण के दौरान सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार, प्रभारी अंचल अधिकारी किशनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी किशनपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

सुपौल डीएम सावन कुमार, कोसी नदी का जलस्तर, कोसी कटाव, पंचगछिया गांव, किशनपुर समाचार, सुपौल बाढ़, बिहार बाढ़ 2026, डीएम सावन कुमार निरीक्षण, तटबंध के अंदर गांव, कटाव प्रभावित परिवार, सुपौल दस्तक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें