Sun, 26 Jul 2026
Breaking News
सुपौल : सेवा संकल्प समर्पण के 100 दिन पूरे: उत्कृष्ट कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को डीएम सावन कुमार ने किया सम्मानित | सुपौल : सुपौल में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी | औरैया : पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाया पति, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच तोड़ा दम; एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां | सुपौल : जिला अधिकारी ने चल रहे सहयोग शिविर का किया निरीक्षण,लाभुकों को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराई गई विभिन्न सरकारी सेवाएं | अररिया : बिजली का करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप | गया : पर्यटन और पुरातत्व विभाग के बीच फंसा कोंचेश्वर महादेव मंदिर का विकास, स्थानीय लोगों में बढ़ी निराशा | गया : बोरवेल में फंसे मासूम पियूष के लिए मां की भावुक पुकार, आखिरकार सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन | दरभंगा : बाल काटने वाले रहस्यमयी शख्स का आतंक, 8 दिन में दूसरी घटना से पुलिस सतर्क | सुपौल : सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट? | सुपौल : 76 वर्ष की उम्र में भी सेवा का जज़्बा बरकरार, हजारों मरीजों के विश्वास का नाम हैं डॉ. योगेंद्र प्रसाद जायसवाल | सुपौल : सेवा संकल्प समर्पण के 100 दिन पूरे: उत्कृष्ट कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को डीएम सावन कुमार ने किया सम्मानित | सुपौल : सुपौल में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी | औरैया : पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाया पति, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच तोड़ा दम; एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां | सुपौल : जिला अधिकारी ने चल रहे सहयोग शिविर का किया निरीक्षण,लाभुकों को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराई गई विभिन्न सरकारी सेवाएं | अररिया : बिजली का करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप | गया : पर्यटन और पुरातत्व विभाग के बीच फंसा कोंचेश्वर महादेव मंदिर का विकास, स्थानीय लोगों में बढ़ी निराशा | गया : बोरवेल में फंसे मासूम पियूष के लिए मां की भावुक पुकार, आखिरकार सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन | दरभंगा : बाल काटने वाले रहस्यमयी शख्स का आतंक, 8 दिन में दूसरी घटना से पुलिस सतर्क | सुपौल : सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट? | सुपौल : 76 वर्ष की उम्र में भी सेवा का जज़्बा बरकरार, हजारों मरीजों के विश्वास का नाम हैं डॉ. योगेंद्र प्रसाद जायसवाल | सुपौल : सेवा संकल्प समर्पण के 100 दिन पूरे: उत्कृष्ट कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को डीएम सावन कुमार ने किया सम्मानित | सुपौल : सुपौल में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी | औरैया : पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाया पति, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच तोड़ा दम; एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां | सुपौल : जिला अधिकारी ने चल रहे सहयोग शिविर का किया निरीक्षण,लाभुकों को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराई गई विभिन्न सरकारी सेवाएं | अररिया : बिजली का करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप | गया : पर्यटन और पुरातत्व विभाग के बीच फंसा कोंचेश्वर महादेव मंदिर का विकास, स्थानीय लोगों में बढ़ी निराशा | गया : बोरवेल में फंसे मासूम पियूष के लिए मां की भावुक पुकार, आखिरकार सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन | दरभंगा : बाल काटने वाले रहस्यमयी शख्स का आतंक, 8 दिन में दूसरी घटना से पुलिस सतर्क | सुपौल : सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट? | सुपौल : 76 वर्ष की उम्र में भी सेवा का जज़्बा बरकरार, हजारों मरीजों के विश्वास का नाम हैं डॉ. योगेंद्र प्रसाद जायसवाल |

: बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर पहुंचे मधुबनी,जन सभा को किया संबोधित,मधुबनी के जनता से कर दिए बड़े वादे।और बहुत कुछ

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, Sep 1, 2025 / Post views : 442

Share:
मधुबनी में प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और राजद प्रमुख लालू यादव पर किया जोरदार हमला, बोले- मोदी बिहार से वोट लेकर गुजरात-महाराष्ट्र में फैक्ट्री लगवा रहे, लालू अपने 9वीं फेल बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं PK ने मधुबनी की जनता से किया बड़ा वादा, कहा- दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने मधुबनी शहर के एमवाईएन हाई स्कूल मैदान में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने मधुबनी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर खासकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपके बच्चे गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपको अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार की चिंता करनी चाहिए। उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार के लोगों ने पीएम मोदी को मंदिर के लिए वोट दिया, वो बन गया। जाति के नाम पर वोट दिया तो नीतीश कुमार ने जाति गणना करा दिया। पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। बिहार के युवा गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने मधुबनी की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा-दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा प्रशांत किशोर ने मधुबनी में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके। इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद मधुबनी के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा। सुपौल दस्तक न्यूज के लिए मधुबनी से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें