सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल/बिहार
सुपौल जिले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के गौरवगढ़ वार्ड संख्या-04 स्थित एक छात्र लॉज के कमरे से 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में सुपौल और मधेपुरा जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अक्टूबर को करीब दोपहर दो बजे निरीक्षक मद्यनिषेध कुश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। यह कार्रवाई डिग्री कॉलेज चौक से लगभग 200 मीटर दक्षिण मुख्य सड़क के पश्चिम दिशा में स्थित छात्र लॉज के एक कमरे में की गई।
तलाशी के दौरान टीम ने तीन प्रकार के इंजेक्शन बरामद किए। इनमें NRx Buprenorphine Injection IP LEEGESIC के 6,500 इंजेक्शन, दूसरे बैच के इसी ब्रांड के 2,000 इंजेक्शन तथा Pheniramine Maleate Injection I.P. AVIL के 4,040 इंजेक्शन शामिल हैं। इस तरह कुल 10,540 इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा 21,080 मिलीलीटर बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान सुपौल जिले के बलुआ पुनर्वास वार्ड संख्या-01 निवासी शेखर कुमार तथा मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के ओड़ाई वार्ड संख्या-12 निवासी रविशंकर कुमार को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान मद्यनिषेध अधीक्षक अशोक कुमार और कार्यपालक दंडाधिकारी-सह-अपर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार भी मौजूद थे।
विभाग ने इंजेक्शन बरामद होने के बाद संबंधित छात्र लॉज के कमरे को सील कर दिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Supaul #SupaulNews #SupaulDastak #BiharNews #CrimeNews #SupaulCrime #BreakingNews #BiharCrime #MadhepuraNews #InjectionRecovery #Leegesic#AvilInjection
विज्ञापन
विज्ञापन