Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : सांसद दिलेश्वर कामैत की अध्यक्षता में 70 से अधिक दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण | सुपौल : छात्र लॉज से 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी | सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सांसद दिलेश्वर कामैत की अध्यक्षता में 70 से अधिक दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण | सुपौल : छात्र लॉज से 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी | सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सांसद दिलेश्वर कामैत की अध्यक्षता में 70 से अधिक दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण | सुपौल : छात्र लॉज से 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी | सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत |

: प्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगा

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, Oct 6, 2025 / Post views : 694

Share:
दिनांक: 6 अक्टूबर 2025 स्थान: पटना प्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगा, बोले - जन सुराज NDA और महागठबंधन दोनों का वोट काटेगा और 28 प्रतिशत लोग जिन्होंने पिछले चुनाव में इन दोनों को वोट नहीं दिया वे लोग इस बार जन सुराज को वोट देंगे PK ने चुनाव घोषणा पर दिया बड़ा बयान, बोले - आज बिहार के लोगों के राजनीतिक बंधुआ मजदूरी के खत्म होने के तारीखों का ऐलान हुआ है नीतीश कुमार ने इस बार पटना मेट्रो का उद्घाटन किया यह उनका अंतिम उद्घाटन था। हमने पहले भी कहा कि वो अगली बार 1 अणे मार्ग पर दही चूड़ा नहीं खायेंगे - प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पत्रकारों से बात की है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में स्पष्ट बताया कि जन सुराज की जीत किस तरह होगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार दोनों गठबंधन को मिलाकर 72% वोट पड़ा है। जो 28% लोग बच गए वो इस बार जन सुराज को वोट करेंगे। साथ ही जैसे विभिन्न सर्वे में बताया जा रहा है, दोनों गठबंधनों का भी नुकसान होगा। मान लें कि दोनों गठबंधनों को 10-10% वोट का नुकसान भी हुआ तो वो जन सुराज में जुटेगा और हमारा वोट 48% हो जाएगा। हमें वोटकटवा पार्टी भी बताया गया है, लेकिन इसे हम अपने लिए मेडल मानते हैं। हमलोग दोनों गठबंधनों का इतना वोट काटेंगे कि वो साफ हो जाएंगे। वहीं प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान और इसे दो चरणों में ही संपन्न कराए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह हमलोग हमेशा से पढ़ते रहे हैं इसलिए अब परीक्षा के ऐलान के साथ टेंशन मुक्त हो गए हैं। आज बिहार के लोगों की बंधुआ मजदूरी के खत्म होने का ऐलान हुआ है। बिहार के लोग इस बार मोदी-नीतीश, लालू के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए वोट करेंगे। हम इस सपने के साथ आए हैं कि बिहार में यूपी-महाराष्ट्र के लोग भी पढ़ने और काम करने के लिए आयें, ऐसी व्यवस्था बने। उन्होंने कहा कि दो चरण में चुनाव कराना बहुत अच्छा है। पहले ज़्यादा चरण में चुनाव इसलिए होता था ताकि मोदीजी ज़्यादा से ज़्यादा सभा करें। लेकिन अब भाजपा ने भी मान लिया है कि मोदीजी की सभा से कुछ नहीं होगा, इसलिए जल्दी चुनाव करके खत्म किया जाए। प्रशांत किशोर ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इस बार पटना मेट्रो का उद्घाटन किया है। यह उनका किया अंतिम उद्घाटन था। हमने पहले भी कहा है कि वो अगली बार मुख्यमंत्री आवास अणे मार्ग पर दही चूड़ा नहीं खायेंगे। इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनाव के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव दिवाली और छठ के बाद होगा। त्योहार के मौके पर बाहर से जो भी लोग अपने घर आयेंगे वो बिहार में बदलाव के लिए वोट करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें