Tue, 11 Aug 2026
Breaking News
मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग | मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग | मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग |

: पति-पत्नी का विवाद सुलझाना एक सरपंच को पड़ा महंगा।

Rajesh Kumar Ranjan / Sun, Feb 9, 2025 / Post views : 321

Share:
मधेपुरा में शुक्रवार की रात विवाद सुलझाने गए एक सरपंच के सिर पर दबिया से वार कर हत्या कर दी गई। घटना भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव पंचायत की है। मृतक की पहचान सरपंच घनश्याम शर्मा (52) के रूप में हुई है। बताया गया कि उनके ही बड़े भाई के पोते गुड्डू कुमार ने सिर पर धारदार दबिया से वार कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भतीजा चंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात सरपंच घनश्याम शर्मा के बड़े भाई के पोते गुड्डू कुमार अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। घर में हो रहे इस हंगामे को शांत कराने के लिए सरपंच घनश्याम शर्मा बीच-बचाव करने पहुंचे और गुड्डू को समझाने लगे। इसी दौरान गुड्डू ने अपने ही दादा समान सरपंच पर दबिया से हमला कर दिया। सिर पर हुए जोरदार वार से घनश्याम शर्मा मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घरवालों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच की हत्या की खबर से गांव में मातम पसर गया। घनश्याम शर्मा पहले धुरगांव पंचायत के उप मुखिया रह चुके थे और 2021 में सरपंच बने थे। वे अपने कार्यों के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके दो बेटे हैं, जो उड़ीसा में फर्नीचर का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के ने बताया कि गुड्डू कुमार गुस्सैल स्वभाव का था और परिवार में पहले भी कई बार झगड़े कर चुका था। घटना के बाद से आरोपी गुड्डू कुमार फरार है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द न्याय की मांग की है। थानाध्यक्ष अमरनाथ चौहान ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें