Tue, 16 Jun 2026
Breaking News
सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम | सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम | सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम |

अररिया : भेसुर बनाना चाहता था नाजायज संबंध..इंकार करने पर विधवा को दी खौफनाक सजा, ससुर की संपत्ति भी हड़पी!

Rajesh Kumar Ranjan / Tue, Jun 2, 2026 / Post views : 166

Share:

भेसुर बनाना चाहता था नाजायज संबंध..इंकार करने पर विधवा को दी खौफनाक सजा, ससुर की संपत्ति भी हड़पी!

व्यूरो रिपोर्ट सुपौल दस्तक न्यूज

सिकटी अररिया (बिहार )

अररिया (बिहार): बिहार के अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक बेबस विधवा महिला को ससुर की संपत्ति में अपना और अपने बच्चों का कानूनी हक मांगना बेहद भारी पड़ गया। पीड़िता का आरोप है कि उनके ससुर की जमीन-जायदाद हड़पने की नीयत से उनके भेसुर ने न केवल उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उनके कपड़े फाड़कर उन्हें अर्धनग्न कर दिया और बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी।

इस भयावह घटना को लेकर पीड़िता ने सिकटी थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

"भेसुर रखता है गलत नजर, नाजायज संबंध बनाने का दबाव"

वहीं पीड़िता ने संवदिया न्यूज को दिए अपने विशेष वीडियो बयान में एक और बेहद गंभीर और चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला का साफ तौर पर कहना है कि उनका भेसुर उन पर गलत नजर रखता है। वह उनके साथ नाजायज संबंध बनाना चाहता है। जब महिला ने इसका विरोध किया और गलत काम करने से साफ मना कर दिया, तो इसी खुन्नस में आकर भेसुर उन्हें लगातार प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने दर्द बयां करते हुए कहा कि वह न्याय के लिए कई बार कोर्ट और थाने के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन उन्हें आज तक इंसाफ नहीं मिला।

क्या है पूरा मामला?

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, मामला सिकटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजरख पंचायत के डैनिया गाँव (वार्ड नंबर- 06) का है। यहाँ रहने वाली करीब 31 वर्षीय विधवा महिला अनु कुमारी (पति स्वर्गीय मधुकान्त मधुकर सिंह) अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ जीवन बसर कर रही हैं। करीब पांच साल पहले उनके पति का निधन हो चुका है।

पीड़िता के ससुर स्वर्गीय देवनारायण सिंह के नाम पर गाँव में जमीन और संपत्ति है। ससुर के दो बेटे थे, जिनमें से अनु कुमारी के पति छोटे थे और अब उनका निधन हो चुका है। अब पीड़िता के भेसुर रविकान्त सिंह उर्फ राजू (उम्र करीब 45 वर्ष) पूरी संपत्ति पर अकेले कब्जा करना चाहते हैं और पीड़िता व उनके बच्चों को उनका जायज हिस्सा देने से साफ इंकार कर रहे हैं।

"बाल पकड़कर घसीटा, कपड़े फाड़े और गहने लूटे"

पीड़िता अनु कुमारी ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद से ही उनके भेसुर लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। विवाद तब और बढ़ गया जब 29 मई 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे पीड़िता ने अपने पति के हिस्से की जमीन की मांग की।

आरोप है कि इस बात से आगबबूला होकर भेसुर रविकान्त सिंह गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने पीड़िता के बाल पकड़ लिए और उन्हें जमीन पर घसीटते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए आरोपी ने महिला के शरीर के कपड़े चीर डाले और उन्हें अर्धनग्न कर दिया।

घर में घुसकर कागजात और गहने भी लूटे

मारपीट की इसी वारदात के दौरान आरोपी जबरन पीड़िता के घर में घुस गया। उसने बक्से में रखे जमीन के सारे जरूरी कागजात और करीब आठ आना भर (आधा तोला) सोने की कान की बाली लूट ली। इतना ही नहीं, पीड़िता के पति के नाम पर लगे बिजली के मीटर को भी भेसुर ने धोखाधड़ी से अपने नाम पर ट्रांसफर करवा लिया है।

"गला दबाकर मार देंगे..." बच्चों की जान पर भी खतरा

पीड़िता का आरोप है कि उनके भेसुर लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने ज्यादा पुलिस-कोर्ट या शिकायत करने की कोशिश की, तो वह गला दबाकर उनकी हत्या कर देंगे। आरोपी ने महिला के तीनों अनाथ बच्चों को भी जान से मरवाने की धमकी दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उन्हें डराने-धमकाने के लिए बाहर के कुछ अज्ञात गुंडों और असामाजिक तत्वों का भी सहारा ले रहा है।

पंचायत की बात मानने से भी किया इंकार

आवेदन में यह भी जिक्र है कि इस पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए गाँव में कई बार 'पंचायती' (स्थानीय सामाजिक बैठक) बुलाई गई। लेकिन आरोपी भेसुर रविकान्त सिंह ने पंचों के किसी भी फैसले को मानने से साफ इंकार कर दिया। समाज स्तर पर न्याय न मिलने और पंचायती के दौर के कारण ही पीड़िता को पुलिस थाना पहुँचने में थोड़ी देरी हुई।

पुलिस से न्याय की गुहार

गंभीर रूप से डरी और सहमी हुई पीड़िता अनु कुमारी ने अब सिकटी थाना पुलिस की शरण ली है। लिखित आवेदन सौंपकर उन्होंने मांग की है कि मामले की तुरंत निष्पक्ष जांच की जाए, उनकी और उनके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषी भेसुर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें