Tue, 11 Aug 2026
Breaking News
मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग | मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग | मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग |

पटना : पटना के बापू सभागार में ‘ये है स्वर्ग हमारा’ का शानदार जलवा

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 835

Share:

पटना के बापू सभागार में ‘ये है स्वर्ग हमारा’ का शानदार जलवा, मुरली लालवानी बेस्ट डायरेक्टर, बिमल पाण्डे बेस्ट एक्टर और कुणाल सिंह बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर से सम्मानित

राजधानी पटना के प्रतिष्ठित बापू सभागार में आयोजित सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2026 समारोह में सुपौल जिले के बीरपुर (बसंतपुर) में बनी पहली भोजपुरी फिल्म “ये है स्वर्ग हमारा” ने शानदार सफलता हासिल की। समारोह में फिल्म के लेखक एवं निर्देशक मुरली लालवानी को बेस्ट डायरेक्टर तथा अभिनेता बिमल पाण्डे को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे कोसी क्षेत्र और सुपौल जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

अवार्ड मिलने के बाद निर्देशक मुरली लालवानी ने खुशी जाहिर करते हुए फिल्म “ये है स्वर्ग हमारा” की पूरी टीम और दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और तकनीकी टीम की मेहनत का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी क्षेत्रीय कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास जारी रहेगा, ताकि भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान मिल सके।

गौरतलब है कि यह फिल्म पहले भी कई मंचों पर सराहना हासिल कर चुकी है। फिल्म के मुख्य कलाकार और कोसी क्षेत्र के नगर पंचायत बीरपुर निवासी डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा को इससे पहले ग्रीन सिनेमा पॉपुलर अवार्ड तथा शहीद मंगल पाण्डे अवार्ड 2025 (मुंबई) से भी सम्मानित किया जा चुका है, जिससे फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ गई है।

वहीं डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा के लिए भी यह पल बेहद खास और गर्व का क्षण माना जा रहा है। जिस फिल्म में उन्होंने अभिनय किया, उसी फिल्म के निर्देशक को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इसी समारोह में भोजपुरी सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले वरिष्ठ अभिनेता कुणाल सिंह को भी फिल्म “ये है स्वर्ग हमारा” में उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से फिल्म की टीम का उत्साह और बढ़ गया है।

सौरभ शर्मा ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्में “पुलिस वाली बहू” और “जान से प्यारी बहना हमारी” से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों पारिवारिक फिल्में होंगी, जो मनोरंजन के साथ-साथ समाज और परिवार को सकारात्मक संदेश देने का काम करेंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वे अपने जिले ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का नाम फिल्म जगत में रोशन करने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। सौरभ शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द दर्शकों को उनकी नई फिल्में “पुलिस वाली बहू” और “जान से प्यारी बहना हमारी” देखने को मिलेंगी, जो एक्शन, ड्रामा और भावनात्मक कहानी के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें