Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
सुपौल : सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी | बिहार : फिल्मी दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान | सुपौल : पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने शंभू मेहता की सड़क हादसे में मौत, पीछे छूटा बड़ा परिवार | सुपौल : कोसी का कहर: सुपौल के बेला गोठ में कटाव से उजड़ रहे आशियाने, स्कूल भी नदी में समाया | सुपौल : BPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | उत्तर प्रदेश : सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग दिखा रहा बाबाधाम ट्रस्ट का वास्तु जागरूकता अभियान | सुपौल : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने संतो बाबा को किया सम्मानित | बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि स्टार्टअप, एग्रीटेक और किसानों की आय वृद्धि पर दिया जोर | सुपौल : सुपौल में पारा स्पोर्ट्स को मिली नई दिशा, जिला कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन | गोरखपुर : मानवीय संवेदना की मिसाल: पंचायत डिप्टी निर्देशक हिमांशु शेखर ठाकुर पहुंचे सत्य प्रकाश पांडे के घर | सुपौल : सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी | बिहार : फिल्मी दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान | सुपौल : पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने शंभू मेहता की सड़क हादसे में मौत, पीछे छूटा बड़ा परिवार | सुपौल : कोसी का कहर: सुपौल के बेला गोठ में कटाव से उजड़ रहे आशियाने, स्कूल भी नदी में समाया | सुपौल : BPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | उत्तर प्रदेश : सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग दिखा रहा बाबाधाम ट्रस्ट का वास्तु जागरूकता अभियान | सुपौल : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने संतो बाबा को किया सम्मानित | बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि स्टार्टअप, एग्रीटेक और किसानों की आय वृद्धि पर दिया जोर | सुपौल : सुपौल में पारा स्पोर्ट्स को मिली नई दिशा, जिला कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन | गोरखपुर : मानवीय संवेदना की मिसाल: पंचायत डिप्टी निर्देशक हिमांशु शेखर ठाकुर पहुंचे सत्य प्रकाश पांडे के घर | सुपौल : सुपौल-दरभंगा नए राष्ट्रीय राजमार्ग के डीपीआर को केंद्र की मंजूरी | बिहार : फिल्मी दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान | सुपौल : पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने शंभू मेहता की सड़क हादसे में मौत, पीछे छूटा बड़ा परिवार | सुपौल : कोसी का कहर: सुपौल के बेला गोठ में कटाव से उजड़ रहे आशियाने, स्कूल भी नदी में समाया | सुपौल : BPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | उत्तर प्रदेश : सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग दिखा रहा बाबाधाम ट्रस्ट का वास्तु जागरूकता अभियान | सुपौल : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने संतो बाबा को किया सम्मानित | बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि स्टार्टअप, एग्रीटेक और किसानों की आय वृद्धि पर दिया जोर | सुपौल : सुपौल में पारा स्पोर्ट्स को मिली नई दिशा, जिला कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन | गोरखपुर : मानवीय संवेदना की मिसाल: पंचायत डिप्टी निर्देशक हिमांशु शेखर ठाकुर पहुंचे सत्य प्रकाश पांडे के घर |

सुपौल : संदिग्ध हालत में विवाहिता की हुई मौत

Rajesh Kumar Ranjan / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 287

Share:

संदिग्ध हालत में विवाहिता की हुई मौत, मृतका के गर्दन पर हैं फांसी के गहरे निशान,जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर परिषद क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड 17 स्थित बिस्कोमान के पास एक घर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम निवासी रौशन कुमार की 27 वर्षीय पत्नी उषा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रौशन कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ त्रिवेणीगंज के लालपट्टी वार्ड 17 में बिस्कोमान के पास घर बनाकर स्थायी रूप से रह रहे थे। दोनों पति-पत्नी अपने घर के दरवाजे पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी जब उषा कुमारी के घर पहुंचे तो वह कमरे में बेड पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं और पति घर पर नहीं थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के गर्दन पर गहरे निशान पाए गए हैं,जो प्रथम दृष्टया फांसी की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं जिस कमरे में शव मिला है,उसके बगल वाले कमरे में मृतका के हाथों की कई चूड़ियां टूटी हुई और बिखरी पड़ी मिली हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ विभाष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का शव उसके ही घर में मिला है। मामले की गहन जांच की जा रही है और एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि परिजन फिलहाल मीडिया से कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।

Byte :-- विभाष कुमार , एसडीपीओ त्रिवेणीगंज , सुपौल।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें