Tue, 16 Jun 2026
Breaking News
सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम | सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम | सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम |

बिहार : डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च

Rajesh Kumar Ranjan / Tue, May 19, 2026 / Post views : 154

Share:

डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च, दहेज प्रथा के खिलाफ देगी मजबूत सामाजिक संदेश

राजनीति से अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर उनकी बहुप्रतीक्षित पाँचवीं भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। पोस्टर जारी होते ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगा। दर्शकों और भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के बीच फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में सौरभ शर्मा का दमदार और भावनात्मक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्म समीक्षक भी इस फिल्म को सामाजिक मुद्दे पर आधारित एक मजबूत प्रयास बता रहे हैं।

प्रीति इंटरप्राइजेज प्रस्तुत इस भोजपुरी फिल्म का निर्माण केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी गंभीर कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर में बनी यह फिल्म समाज को नई सोच देने का प्रयास करेगी। फिल्म की कहानी रिश्तों की भावनाओं और सामाजिक संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को भावुक करने के साथ एक मजबूत संदेश भी देगी।

फिल्म के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा और सह निर्माता राजन देसाई हैं। निर्देशन की कमान रमेश बोगाटी ने संभाली है। लेखक राजन देसाई हैं। गीतकार राजा भोजपुरिया व ददन शर्मा, संगीतकार गौरव रौशन और राजा भोजपुरिया हैं। छायांकन कृष्णा पाण्डेय, संकलन राकेश महतों तथा मारधाड़ निर्देशन जया बिष्ठा ने किया है।

मुख्य कलाकारों में सौरभ शर्मा के साथ गोपाल चौहान, राजा भोजपुरिया, इंद्रसेन यादव, प्रियांशु सिंह, माधवी श्री, राहुल श्रीवास्तव, चुन्नू पाण्डेय, प्रियंका शर्मा, आर जे उमेश और संजय माँझी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बता दें कि सौरभ शर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री में तेजी से उभरते हुए सितारे माने जा रहे हैं। उन्हें मुंबई में आयोजित ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड में पॉपुलर अभिनेता के सम्मान से नवाजा जा चुका है। इससे पहले वे ‘ये स्वर्ग हमारा’, ‘सपनों के राजकुमार’, ‘प्रोडक्शन नंबर वन’ और ‘पुलिस वाली बहू’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। आने वाले दिनों में वे अभिनेत्री श्रुति राव के साथ फिल्म ‘सन्नाटा’ और उसके बाद ‘मन मंदिर’ की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने से सौरभ शर्मा भोजपुरी सिनेमा के व्यस्त और चर्चित कलाकारों में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें