Sun, 17 May 2026
Breaking News
सुपौल : तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा न्यू अवतार कोचिंग सेंटर | May 2026 : SUPAUL DASTAK MAY 2026 | मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी डा० जाह्नवी का टीवी की दुनिया में धमाकेदार प्रवेश | बिहार : माता महाकाली दिव्य दरबार बना आस्था और विश्वास का केंद्र, ऑनलाइन सेवा से देश-विदेश के श्रद्धालु हो रहे जुड़ाव | सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियुक्त गिरफ्तार, इंजेक्शन व नकदी बरामद | लखीमपुर खीरी : हेलो DM अंकल, सड़क बनवा दो , नन्ही मानवी की एक पुकार | मधेपुरा : ईदगाह की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ झिटकिया में बैठक, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग | सहरसा : प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह,उषा देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा | बिहार : प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | मधेपुरा : 9.39 लाख कैश और स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार | सुपौल : तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा न्यू अवतार कोचिंग सेंटर | May 2026 : SUPAUL DASTAK MAY 2026 | मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी डा० जाह्नवी का टीवी की दुनिया में धमाकेदार प्रवेश | बिहार : माता महाकाली दिव्य दरबार बना आस्था और विश्वास का केंद्र, ऑनलाइन सेवा से देश-विदेश के श्रद्धालु हो रहे जुड़ाव | सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियुक्त गिरफ्तार, इंजेक्शन व नकदी बरामद | लखीमपुर खीरी : हेलो DM अंकल, सड़क बनवा दो , नन्ही मानवी की एक पुकार | मधेपुरा : ईदगाह की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ झिटकिया में बैठक, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग | सहरसा : प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह,उषा देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा | बिहार : प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | मधेपुरा : 9.39 लाख कैश और स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार | सुपौल : तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा न्यू अवतार कोचिंग सेंटर | May 2026 : SUPAUL DASTAK MAY 2026 | मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी डा० जाह्नवी का टीवी की दुनिया में धमाकेदार प्रवेश | बिहार : माता महाकाली दिव्य दरबार बना आस्था और विश्वास का केंद्र, ऑनलाइन सेवा से देश-विदेश के श्रद्धालु हो रहे जुड़ाव | सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियुक्त गिरफ्तार, इंजेक्शन व नकदी बरामद | लखीमपुर खीरी : हेलो DM अंकल, सड़क बनवा दो , नन्ही मानवी की एक पुकार | मधेपुरा : ईदगाह की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ झिटकिया में बैठक, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग | सहरसा : प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह,उषा देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा | बिहार : प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | मधेपुरा : 9.39 लाख कैश और स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार |

मधेपुरा : जमीन विवाद में चली गोलियां, 6 लोग घायल — तीन को लगी गोली, इलाके में दहशत

Rajesh Kumar Ranjan / Sun, Apr 12, 2026 / Post views : 105

Share:

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहालपट्टी में शनिवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में जमकर मारपीट और कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोगों को गोली लगने समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि करीब दो कट्ठा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था, जो न्यायालय में लंबित है। शुक्रवार को विवादित जमीन पर गाड़ी लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद शनिवार को मामला अचानक हिंसक हो गया।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के 5-6 लोग सचेन कुमार के घर में घुस गए और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस हमले में सचेन कुमार (32) को कमर में दो गोली लगी, रणधीर कुमार (30) के जांघ में गोली लगी और कमलेश्वरी साह (62) के दाहिने बांह में गोली लगने की बात सामने आई है। इसके अलावा सचेन की मां रोमा देवी, दिलीप कुमार और रुक्मिणी देवी भी मारपीट में घायल हो गए हैं।

सभी घायलों को आनन-फानन में मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर कर दिया गया है।

घायल सचेन कुमार ने आरोप लगाया है कि मुकेश साह, नीतीश कुमार, घोलट कुमार, संजय साह और विजय साह समेत अन्य लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक पक्ष के लोगों को गोली लगी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद नेहालपट्टी इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें