Tue, 11 Aug 2026
Breaking News
मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग | मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग | मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय | अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल | औरंगाबाद : प्रेमी से शादी करने 250 किमी दूर पहुंची युवती, थाने में बनी बात तो मंदिर में हुई शादी | सुपौल : राघोपुर में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन | मधेपुरा : सिंहेश्वर में दुकानदारों की समस्या पर मंत्री दीपक प्रकाश ने लिया संज्ञान, DDC को दिए तत्काल निर्देश | सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | सुपौल : किशनपुर पुलिस ने 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आर-15 बाइक जब्त | पटना : पीके बोले- अच्छे आदमी को बिहार का सीएम बनाइए, बांकीपुर की जनता ने दिया बड़ा संदेश | सुपौल : पथरा चौक के समीप पुष्प विमान बस ने बाइक को मारी टक्कर, नव विवाहित युवक की मौत; महिला व मासूम घायल | सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग |

: अस्पताल के बेड पर ही झाड़फूंक शुरू, लाचार रहा अस्पताल प्रसाशन।

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Aug 7, 2025 / Post views : 395

Share:
आधुनिकता के इस दौर में आज भी लोग अंधविश्वास में कितने जकड़े हुए इसकी आज सुपौल में वानगी देखने को मिली है। दरअसल सर्पदंश के बाद एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद शार्पदंश के शिकार मरीज की हालत में सुधार हुई। लेकिन मरीज के परिजन को अस्पताल के दवा से ज्यादा तांत्रिक पर भरोसा देखने को मिला। मरीज के परिजन ने एक झाड़ फूंक करने वाली महिला को बुलाकर अस्पताल के बेड पर ही मरीज का झाड़ फूंक करवाया गया। हालांकि अस्पताल प्रसाशन के समझाने बुझाने और सख्ती के बाद झाड़ फूंक करने वाली महिला को वहां से हटा दिया गया है। यह तश्वीर राघोपुर रेफरल अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र के हुलास वार्ड 9 निवासी 50 वर्षीय जगदीश सादा को कल खेत में काम करने के दौरान बिषैले सर्प ने काट लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सर्पदंश के शिकार बुजुर्ग का इलाज शुरू किया। बताया गया कि इलाज के दौरान बुजुर्ग को 28 भाइल एंटीवेनम इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद सर्प दंश के शिकार बुजुर्ग की हालत स्जिर हुई। इस बीच सर्पदंश के शिकार बुजुर्ग मरीज के परिजनों ने झाड़ फूंक करने वाली एक महिला को अस्पताल बुला लिया और अस्पताल के बेड पर ही महिला तांत्रिक से झाड़ फूंक करवाना शुरू कर दिया। यह देख अस्पताल प्रशासन के भी होश उड़ गए। जिसके बाद अस्पताल प्रसाशन ने मरीज के परिजनों को ऐसा नहीं करने की हिदायत देते हुए समझा बुझा कर महिला तांत्रिक को वहां से हटाया। जाहिर सी बात है जब सर्पदंश के शिकार बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत काफी गंभीर थी और अस्पताल के डॉक्टर ने काफी मशक्कत से कल से अब तक 28 एंटीवेनम इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की स्थिति में सुधार लाया। ऐसे में मरीज के परिजन द्वारा जोड़ जबरदस्ती अस्पताल में झाड़फूंक करने वाली महिला को बुलाकर मरीज का झाड़फूंक कराने से अस्पताल प्रसाशन गुस्से में है। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने कहा कि मरीज के परिजन की हरकत से परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल झाड़फूंक करने वाली महिला को भगा दिया गया है। मरीज की हालत स्थिर है। सुधार हो रही है। बाइट= डॉ विपिन कुमार, चिकित्सक, रेफ़रल अस्पताल राघोपुर, सिमराही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें