Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : छात्र लॉज से 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी | सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : छात्र लॉज से 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी | सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : छात्र लॉज से 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी | सुपौल : मजदूरी करने घर से निकले अधेड़ का सात दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम | सुपौल : एसपी के निर्देश पर सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर | सुपौल : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, सुपौल के 18 अस्पताल योजना से जुड़ेंगे | सुपौल : सुपौल में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप | सुपौल : सुपौल सदर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण | सुपौल : सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5 देसी कट्टे, 1 पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम |

: भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 542

Share:
सुपौल दस्तक न्यूज अररिया | जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन द्वारा 07 जनवरी 2026 को भरगामा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, एलएसबीए, मनरेगा, प्लांटेशन, डब्ल्यूपीयू तथा फार्मर रजिस्ट्रेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी योजनाओं को पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ हर हाल में पात्र लाभुकों तक पहुँचना चाहिए। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान पंजीकरण की प्रक्रिया, कार्य में संलग्न राजस्व कर्मचारियों, किसान सलाहकारों एवं अन्य संबंधित कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने फार्मर आईडी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके माध्यम से प्रत्येक किसान को एकीकृत डिजिटल पहचान मिलेगी, जिससे सभी सरकारी योजनाओं तक किसानों की आसान, त्वरित एवं पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित होगी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य पंचायत स्तर पर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर e-KYC, एफआर एवं संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान राज्य एवं केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के पश्चात किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तों का सीधा लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सस्ता ऋण, फसल बीमा के तहत त्वरित मुआवजा तथा बीज एवं खाद पर डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी जैसी सुविधाएं बिना बार-बार दस्तावेज देने की आवश्यकता के प्राप्त होंगी। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #DM #सुपौल दस्तक न्यूज #अररिया_न्यूज #बिहार_न्यूज #folowers #बिहारसरकार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें