Tue, 16 Jun 2026
Breaking News
सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम | सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम | सुपौल : अभियान बसेरा-2 के तहत 15 से 21 जून तक विशेष अभियान, वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र | सुपौल : प्रतापगंज में 16 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर कार्यक्रम | सुपौल : सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ, 7154 बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल का लाभ | सुपौल : सुपौल में पत्रकारों की आवाज बुलंद, प्रमंडलीय पत्रकार सम्मेलन में उठे सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे | सुपौल : सुपौल में ऐतिहासिक खोज: त्रिलोकधाम गोसपुर में मिलीं 600 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियाँ | सुपौल : जन कल्याण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रचार रथों को किया रवाना | मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर | बिहार : बिहार में दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों की होगी विशेष जांच | पटना : गोपाल पाठक की नई भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारा सुहाग हमारा’ और वेब सीरीज ‘सुगंधा’ चर्चा में | सुपौल : जदिया थाना में युवक की मौत के बाद जांच शुरू, एसपी ने गठित की विशेष टीम |

मधेपुरा : 9.39 लाख कैश और स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Apr 29, 2026 / Post views : 316

Share:

मधेपुरा में 9.39 लाख कैश और स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

सुपौल दस्तक न्यूज के लिए मधेपुरा से आमिर आजाद की रिपोर्ट

मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नगद राशि और स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। 28 अप्रैल को सुबह करीब 10.30 बजे संदेह के आधार पर भवानीपुर वार्ड तीन निवासी कौशल मिश्र के बेटे शिवम कुमार (22) को पकड़ा गया।

प्रारंभिक तलाशी में उसके पास से अलग-अलग बंडलों में करीब 56,850 रुपए मिले। बुधवार को प्रेस वार्ता में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि इसी दौरान थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि संबंधित वाहन में भारी मात्रा में नगदी और मादक पदार्थ मौजूद है।

टाटा टियागो की विधिवत तलाशी ली गई

इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन भेजा गया। आदेश के आलोक में पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय राम को दंडाधिकारी बनाया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में टाटा टियागो की विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट के नीचे रखे बैग से 13 बंडलों में कुल 8 लाख 82 हजार 350 रुपए बरामद हुए। वहीं आरोपी के पॉकेट से मिले 56,850 रुपए को मिलाकर कुल 9 लाख 39 हजार 200 रुपए जब्त किए गए।

आरोपी कैश के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका

इसके अलावा ड्राइवर सीट के पीछे सीट कवर में छिपाकर रखा गया एक हरे रंग का पैकेट मिला, जिसमें दो पॉलिथीन में बंधा 10.660 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक विवो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी नगदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

वहीं स्मैक के बारे में उसने बताया कि यह उसने झिटकिया निवासी मो. जफरुद्दीन के बेटे मो. अफताब से लिया था, जो मौके से फरार हो गया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह स्मैक की खरीद-बिक्री के साथ-साथ अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। इस संबंध में सिंहेश्वर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शिवम कुमार के खिलाफ पहले भी सिंहेश्वर थाना में चोरी का केस दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें