Thu, 16 Apr 2026
Breaking News
April 2026 : SUPAUL DASTAK APR 2026 | सुपौल : फर्जी आधार-पैन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार | सुपौल : धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती | सुपौल : सुपौल में जनसुराज की बैठक,जमकर बरसे प्रशांत किशोर | मधेपुरा : जमीन विवाद में चली गोलियां, 6 लोग घायल — तीन को लगी गोली, इलाके में दहशत | पटना : अब खाद के लिए नहीं भटकेंगे किसान | सुपौल : सुपौल में शिक्षा क्रांति की गूंज | मधेपुरा : पत्नी बनती थी IAS,पति बॉडीगार्ड,ठेकेदार को लगाया 34 लाख का चुना | सुपौल : सुपौल पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार | मधेपुरा : मधेपुरा में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते SI गिरफ्तार,जमीन संबंधित रिपोर्ट भेजने के लिए ले रहे थे घुस | April 2026 : SUPAUL DASTAK APR 2026 | सुपौल : फर्जी आधार-पैन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार | सुपौल : धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती | सुपौल : सुपौल में जनसुराज की बैठक,जमकर बरसे प्रशांत किशोर | मधेपुरा : जमीन विवाद में चली गोलियां, 6 लोग घायल — तीन को लगी गोली, इलाके में दहशत | पटना : अब खाद के लिए नहीं भटकेंगे किसान | सुपौल : सुपौल में शिक्षा क्रांति की गूंज | मधेपुरा : पत्नी बनती थी IAS,पति बॉडीगार्ड,ठेकेदार को लगाया 34 लाख का चुना | सुपौल : सुपौल पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार | मधेपुरा : मधेपुरा में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते SI गिरफ्तार,जमीन संबंधित रिपोर्ट भेजने के लिए ले रहे थे घुस | April 2026 : SUPAUL DASTAK APR 2026 | सुपौल : फर्जी आधार-पैन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार | सुपौल : धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती | सुपौल : सुपौल में जनसुराज की बैठक,जमकर बरसे प्रशांत किशोर | मधेपुरा : जमीन विवाद में चली गोलियां, 6 लोग घायल — तीन को लगी गोली, इलाके में दहशत | पटना : अब खाद के लिए नहीं भटकेंगे किसान | सुपौल : सुपौल में शिक्षा क्रांति की गूंज | मधेपुरा : पत्नी बनती थी IAS,पति बॉडीगार्ड,ठेकेदार को लगाया 34 लाख का चुना | सुपौल : सुपौल पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार | मधेपुरा : मधेपुरा में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते SI गिरफ्तार,जमीन संबंधित रिपोर्ट भेजने के लिए ले रहे थे घुस |

मधेपुरा : पत्नी बनती थी IAS,पति बॉडीगार्ड,ठेकेदार को लगाया 34 लाख का चुना

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 38

Share:

मधेपुरा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएएस अधिकारी बनकर ठेकेदारी के नाम पर लगभग 35 लाख रुपया ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. प्रदीप मिश्रा के सत्संग में स्थानीय नारायण यादव को दंपति द्वारा रौब दिखाकर ठेकेदारी दिलाने का लालच देते हुए यह ठगी की गई थी. आठ फरबरी को पश्चिमी बाईपास रोड निवासी नारायण यादव के द्वारा सदर थाना में एक लिखित आवेदन दिया, जिसमें बताया कि वर्ष 2025 में सिंहेश्वर में प्रदीप मिश्रा का भव्य सत्संग समारोह आयोजित था. जिसमें बिहार राज्य सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु आये हुए थे. इसी सत्संग समारोह में वादी भी पहुंचे थे. जहां पर एक वीआईपी गाड़ी जिसके आगे बोर्ड पर बिहार सरकार प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक, सामान्य प्रशासन, विभाग लिखा हुआ था, उक्त गाड़ी पर एक महिला तथा एक पोशाकधारी बॉडी गार्ड सवार था. पूजा पाठ के दौरान पोशाकधारी सन्नी कुमार राय से वादी को बातचीत होने लगा. सन्नी कुमार राय ने वादी को बताया कि उसके साथ जो महिला है, वो एक आईएएस ऑफिसर है, तथा उनके पति भी एक आईएएस ऑफिसर है, दोनों की पोस्टिंग सामान्य प्रशासन, विभाग पटना में है, इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगा. बातचीत के दौरान सन्नी कुमार राय ने वादी से पूछा की आप कौन सा काम करते हो, इस पर वादी के द्वारा बताया गया कि मैं ठिकेदारी का काम करता हूं. इस पर सन्नी कुमार राय ने वादी को बताया कि आपको विभाग में बहुत सा सरकारी काम का ठिकेदारी दिलवा देंगे. इसके बाद वादी को सन्नी कुमार राय से बातचीत होने लगा. सन्नी कुमार राय नें नारायण से सरकारी काम का ठिकेदारी दिलवाने के नाम पर विभिन्न माध्यम से अपने खाता में करीब 34,74,000/(चौतीश लाख चौहत्तर हजार) रूपया भेजवा लिया. जब नारायण को ठिकेदारी का काम नहीं मिला तो उनको रूपया वापस करने को कहा जाने लगा. इसी बीच जब सन्नी कुमार राय किसी काम से मधेपुरा आये तो नारायण इनको रोककर अपना रूपया वापस करने को कहा, तब सन्नी कुमार राय ने हाथा पाई करते हुए नारायण का एक आई फोन छीन लिया और गाली गलौज देखकर चला गया. तब नारायण के द्वारा थाना पर आवेदन दिया गया. प्राप्त आवेदन के आधार पर मधेपुरा सदर थाना में मामला दर्ज किया गया. कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती मधेपुरा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांड के अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि सन्नी कुमार राय पिता-दिलीप राय के द्वारा अपनी पत्नी श्रद्धांजली देवी (फर्जी आईएसएस ऑफिसर) का बॉडीगार्ड बनकर अपने चार चक्का वाहन रजि नं0-बीआर-01एचएन-4786 पर फर्जी बोर्ड लाकर लोगों को झांसा देकर काम दिलवाने के नाम पर ठगी का कारोबार करता है. इस संबंध में इनके विरूद्ध पूर्व से फर्जीवारे का कांड में दर्ज पाया गया है. सन्नी कुमार राय एवं श्रद्धांजली देवी को छापामारी करते हुए विधिवत् पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. इसके अलावा फर्जी बोर्ड लगा चार चक्का वाहन भी जप्त किया गया है और आईफोन बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें