Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी डा० जाह्नवी का टीवी की दुनिया में धमाकेदार प्रवेश

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, May 13, 2026 / Post views : 1861

Share:

बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी डा० जाह्नवी का टीवी की दुनिया में धमाकेदार प्रवेश, सब टीवी के सीरियल में निभा रहीं अहम किरदार

(Founder, Editor & Chief Reporter , राजेश कुमार रंजन , सुपौल दस्तक न्यूज)

मुजफ्फरपुर जिला के कटरा प्रखंड अंतर्गत अम्मा गांव निवासी समाजसेवी डा० संतोष कुमार एवं अर्चना की पुत्री, वैश्विक लैंगिक समानता कार्यकर्ता डा० जाह्नवी अब टीवी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सब टीवी पर प्रसारित होने वाले चर्चित धारावाहिक “हुई गुम यादें – एक डॉक्टर दो ज़िंदगियां” में डा० जाह्नवी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिलनाज़ इरानी के मैनेजर “रोजी” की भूमिका में नजर आ रही हैं। सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में उन्हें देशभर के दर्शक देख रहे हैं।

इस सीरियल में अभिनेता ईकबाल खान एवं अभिनेत्री गुल्की जोशी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पहली बार टीवी स्क्रीन पर जाह्नवी को देखकर परिवार, रिश्तेदार एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

समाजसेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी जाह्नवी अब ग्लैमर इंडस्ट्री में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। वह जल्द ही फीचर फिल्म “मास्टर बब्लू” में लीड रोल में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा कूकू टीवी, स्टोरी टीवी और मिनीपिक्स जैसे मोबाइल ऐप प्लेटफॉर्म पर कई वर्टिकल सीरीज में भी वह सफल अभिनय कर चुकी हैं।

वर्ष 2022 में मिस टीन इंडिया का ताज बिहार लाने वाली जाह्नवी ने बालाजी टेलीफिल्म्स से संबद्ध अभिनय प्रशिक्षण संस्थान से एक्टिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है और वर्तमान में मुंबई में अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं।

समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के कारण उन्हें पूर्व में राष्ट्रपति भवन आमंत्रित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में भी वह शामिल हो चुकी हैं तथा संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन अमेरिका से हैट्रिक अवार्ड प्राप्त कर चुकी हैं।

जाह्नवी का कहना है कि वह आगे भी समाजसेवा और ग्लैमर इंडस्ट्री दोनों क्षेत्रों में एक साथ कार्य करती रहेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर भाई सीईओ सूर्य़ांश, चाचा अधिवक्ता पंकज कुमार, मामा अमित कुमार एवं अभिषेक पालेकर सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें