Mon, 23 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण | सुपौल : सुपौल के 30 मत्स्य कृषक आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण, किशनगंज भेजे गए | सुपौल : सुपौल में पल्स पोलियो अभियान 2026 शुरू | भागलपुर : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: PM पोषण योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार | सुपौल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, सुपौल नगर भवन में हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम | सुपौल : वीरपुर में भोजपुरी फिल्मों का डबल धमाका! एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग का हुआ शुभारंभ | सुपौल : पीएम मोदी 21 नवंबर को सुपौल की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन, टाउन हॉल में होगा लाइव प्रसारण | सुपौल : सुपौल में राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 9 प्रमंडलों की 241 खिलाड़ी ले रहीं भाग | अररिया : तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत ने रास्ते में रोका! बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह की दर्दनाक मौत | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुपौल : ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण |

मधेपुरा : पशुपालन से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगा नया आयाम : डीपीएम

Rajesh Kumar Ranjan / Sat, Jun 20, 2026 / Post views : 428

Share:

जीविका के आदर्श शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में पशुधन प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि तथा आजीविका के सुदृढ़ीकरण में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए जीविका के आदर्श शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, मधेपुरा में 19 एवं 20 जून 2026 को पशुधन विषय पर दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में उदाकिशुनगंज, कुमारखंड, बिहारीगंज, मुरलीगंज, मधेपुरा सदर, गम्हरिया एवं सिंहेश्वर प्रखंडों की पशु-सखियों एवं जीविकोपार्जन विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री नील कमल चौधरी, कोशी दुग्ध संघ, सुपौल के प्रतिनिधि श्री ज्ञान भारती तथा पशु चिकित्सा पदाधिकारी श्री विकास रंजन ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पशु-सखियों एवं अन्य सामुदायिक कैडरों को डेयरी विकास, पशुधन प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य, पोषण एवं आयवर्धन संबंधी तकनीकी जानकारियों से सशक्त बनाना था, ताकि वे समुदाय स्तर पर बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर सकें और ग्रामीण परिवारों की आजीविका गतिविधियों को नई गति मिल सके।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित पशु-सखियां गांवों में पशुधन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जिससे जीविका से जुड़ी दीदियों की आय में वृद्धि होगी तथा वे आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त बन सकेंगी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वैज्ञानिक पशुपालन, डेयरी प्रबंधन, पशु रोगों की रोकथाम, टीकाकरण, संतुलित आहार एवं पशुधन आधारित उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर प्रबंधक (पशुधन) श्री उत्तम कुमार, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ श्री नीरज कुमार, श्री भोला कुमार, श्री रजत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्राप्त ज्ञान को समुदाय तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें