Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
सुपौल : सावन की अंतिम सोमवारी पर थूमहेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर | सुपौल : सूखे नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बड़ी पहल, सैकड़ों ग्रामीणों ने मिलकर चलाया जागरूकता अभियान | सुपौल : पिपरा में संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा। | सुपौल : मृतक के घर लिटियाही पहुंचे पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव, लगातार हो रही हत्याओं पर जताया चिंता, कहा... | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी के किनारे अलग अलग जगहों से 24 घंटे के अंदर मिली दो लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस | सुपौल : सुपौल में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ महाआंदोलन, समाहरणालय में शिक्षकों-कर्मियों ने बुलंद की आवाज | मधेपुरा : मधेपुरा में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ होगा महाआंदोलन | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी किनारे मिला किशोर का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस। | सुपौल : सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, बाइक जब्त | मधेपुरा : पंचायत सरकार भवन के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं,घटिया ईंट के उपयोग की जांच के निर्देश | सुपौल : सावन की अंतिम सोमवारी पर थूमहेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर | सुपौल : सूखे नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बड़ी पहल, सैकड़ों ग्रामीणों ने मिलकर चलाया जागरूकता अभियान | सुपौल : पिपरा में संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा। | सुपौल : मृतक के घर लिटियाही पहुंचे पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव, लगातार हो रही हत्याओं पर जताया चिंता, कहा... | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी के किनारे अलग अलग जगहों से 24 घंटे के अंदर मिली दो लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस | सुपौल : सुपौल में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ महाआंदोलन, समाहरणालय में शिक्षकों-कर्मियों ने बुलंद की आवाज | मधेपुरा : मधेपुरा में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ होगा महाआंदोलन | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी किनारे मिला किशोर का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस। | सुपौल : सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, बाइक जब्त | मधेपुरा : पंचायत सरकार भवन के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं,घटिया ईंट के उपयोग की जांच के निर्देश | सुपौल : सावन की अंतिम सोमवारी पर थूमहेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर | सुपौल : सूखे नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बड़ी पहल, सैकड़ों ग्रामीणों ने मिलकर चलाया जागरूकता अभियान | सुपौल : पिपरा में संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा। | सुपौल : मृतक के घर लिटियाही पहुंचे पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव, लगातार हो रही हत्याओं पर जताया चिंता, कहा... | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी के किनारे अलग अलग जगहों से 24 घंटे के अंदर मिली दो लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस | सुपौल : सुपौल में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ महाआंदोलन, समाहरणालय में शिक्षकों-कर्मियों ने बुलंद की आवाज | मधेपुरा : मधेपुरा में वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ होगा महाआंदोलन | सुपौल : पिपरा में रेलवे पटरी किनारे मिला किशोर का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस। | सुपौल : सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, बाइक जब्त | मधेपुरा : पंचायत सरकार भवन के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं,घटिया ईंट के उपयोग की जांच के निर्देश |

सुपौल : सुपौल में पारा स्पोर्ट्स को मिली नई दिशा, जिला कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, Jun 22, 2026 / Post views : 226

Share:

त्रिवेणीगंज, सुपौल। दिव्यांग खिलाड़ियों के खेल विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुपौल जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा त्रिवेणीगंज प्रखंड के कसाहा बाजार स्थित बिहार सुरक्षा एवं स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में जिला कार्यालय एवं पारा स्पोर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य आयुक्त (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बिहार सरकार) डॉ. शिवाजी कुमार ने किया। वहीं त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुपौल जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की 13 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में रामजी प्रसाद तांती को अध्यक्ष, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी एवं धीरज कुमार को उपाध्यक्ष, ललन कुमार तांती को कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार को सचिव, रिंकेश कुमार को संयुक्त सचिव, संतोष कुमार को मीडिया एवं खेल प्रभारी तथा पवन कुमार को खेल प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अमलेश कुमार, भावेश कुमार, रूपा कुमारी, देवाशीष कुमार एवं बसंत कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

समारोह में सभी नव-मनोनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यकारिणी को आगामी एक वर्ष के लिए संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए यह संकल्प लिया गया कि जिले के प्रत्येक पंचायत, प्रखंड और अनुमंडल क्षेत्र के दिव्यांगजनों को पारा स्पोर्ट्स गतिविधियों से जोड़कर उन्हें खेल एवं सशक्तिकरण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्य अतिथि डॉ. शिवाजी कुमार ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और सामाजिक समावेशन का सशक्त आधार है। उन्होंने दिव्यांगजनों से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित खेल अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

विशिष्ट अतिथि थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने भी दिव्यांगजनों को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने और समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मधेपुरा जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए दिव्यांग खिलाड़ियों के कल्याण और खेल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन पीडब्ल्यूडी संघ बिहार के राज्य मीडिया प्रभारी लालू तुरहा ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, खेल प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं और खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें