सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल/बिहार
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मली बाजार स्थित एनएच-327 पर बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निर्मली बाजार स्थित भोला मंडल मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी मोहम्मद रज्जाक, उनकी पत्नी मंजा खातून और बथनाहा पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी मोहम्मद मोती निर्मली से पिपरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-327 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के साथ ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में ऑटो सवार लोगों समेत बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए भोला मंडल मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है वहीं, बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ी पंचायत के वार्ड नंबर-8 निवासी रूपेश मुखिया, पिता नवीन मुखिया, और बालकृष्ण मुखिया, पिता बीरेन मुखिया के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ऑटो रिक्शा को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस दुर्घटना के बाद एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
#SupaulNews #SupaulDastak #PipraNews #NirmaliBazar #RoadAccident #NH327 #BikeAccident #AutoRickshaw #BiharNews #SupaulAccident #BreakingNews #BiharRoadAccident
विज्ञापन
विज्ञापन