Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण | सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण | सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : पिपरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 प्रतिबंधित सुई के साथ दो युवक गिरफ्तार | सुपौल : त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शुरू हुई डायलिसिस सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत | सुपौल : सुपौल में रफ़्तार का कहर, ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, विरोध में सड़क जाम | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण | सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख |

छपरा : तिलक के दिन घर में घुसकर दूल्हे की हत्या,सगे और चचेरे भाई को भी चाकू से गोदा

Rajesh Kumar Ranjan / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 726

Share:

तिलक के दिन घर में घुसकर दूल्हे की हत्या,सगे और चचेरे भाई को भी चाकू से गोदा

सुपौल दस्तक न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट सारण (बिहार)

सारण जिले के मांझी प्रखंड के गोढा गांव में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. जिस घर में तिलक की तैयारी चल रही थी और शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई. गोढा गांव निवासी अशोक ठाकुर के पुत्र और मांझी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकूबाजी में मौत हो गई. जिस युवक के सिर पर कुछ ही दिनों में सेहरा सजना था, उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया.

पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात पड़ोसियों के साथ किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई. इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनकी पहचान राजा बाबू ठाकुर, उनके सगे भाई रितेश ठाकुर और चचेरे भाई मुकेश ठाकुर के रूप में हुई है.

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाते समय रात करीब साढ़े 11 बजे वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

शादी का घर बना शोक का घर

जिस घर में कुछ ही घंटे पहले तक शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है. मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, बहनों की खुशियां छिन गईं और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. हर कोई यही कह रहा है कि जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां से जनाजा निकल गया.

25 को तिलक, 28 को बारात थी

राजा बाबू ठाकुर की शादी रसूलपुर थाना क्षेत्र के अंतरसन गांव में तय हुई थी. 25 अप्रैल को तिलक और 28 अप्रैल को बारात जानी थी. तिलक की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई और खुशियां गम में बदल गईं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें