Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य मेले की तैयारियां जोर-शोर से | सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया | दरभंगा : जन्माष्टमी पर ‘सिंघम’ अंदाज में निकले घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, पंडालों का किया निरीक्षण | मधेपुरा : छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता –नरेन्द्र नारायण | सुपौल : संदिग्ध अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | दरभंगा : कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन | सुपौल : अंशु कुमारी को पिपरा TVS ने किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय रग्बी में रोशन किया बिहार का नाम | दरभंगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा |

सुपौल : सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, बाइक जब्त

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Aug 20, 2026 / Post views : 53

Share:

खेत से घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल सुपौल में तोड़ा दम

सुपौल, पिपरा-सुपौल मार्ग एनएच-327 ई पर मंगलवार की शाम दीनापट्टी के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान दिनापट्टी वार्ड नंबर 19 निवासी बासुदेव दास की पत्नी जहरी देवी (61) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जहरी देवी मंगलवार की शाम खेत में काम करने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एनएच-327 ई को पार करने के क्रम में तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल जहरी देवी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल सुपौल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बाइक की जब्त

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना को लेकर अभी तक किसी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों में मचा कोहराम

जहरी देवी की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी मातमी माहौल है। ग्रामीणों ने एनएच-327 ई पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए सड़क पर यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

#सड़कहादसा #सुपौल #सुपौलन्यूज #पिपरा #दीनापट्टी #एनएच327ई #RoadAccident #SupaulNews #BiharNews #BreakingNews #AccidentNews #RoadSafety #LatestNews #BiharAccident #SupaulDastak

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें